फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Publicity is being done in the city by putting up illegal posters

शहर में अवैध पोस्टर लगाकर किया जा रहा है प्रचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Publicity is being done in the city by putting up illegal posters
Publicity is being done in the city by putting up illegal posters - फोटो : Kaithal
शहर में कई मुख्य मार्गों, चौक-चौराहों पर सामग्री, पोस्टर, बैनर्स और होर्डिंग्स लगाकर अवैध रूप से प्रचार किया जा रहा है। कई बार की शिकायत के बावजूद नगर परिषद की ओर से थोड़ा बहुत जुर्माना करके संबंधित लोगों को छोड़ दिया जाता है। जो फिर से वहां पर अपने पोस्टर लगा देते हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद कैथल की ओर से करीब 18 लाख रुपये सालाना की दर से एक एजेंसी को शहर में लगभग 35 साइटों पर अपनी प्रचार सामग्री लगाने और उसके लिए लोगों से निर्धारित फीस लेने का ठेका दिया हुआ है। जिसे अभी एक साल भी पूरा नहीं हुुआ है। इस एजेंसी ने 22 जगहों पर स्थित साइटों को प्रचार सामग्री के लिए प्रयोग किया जा रहा है। लेकिन इन 22 जगहों के अलावा शहर में पिहोवा चौक, ढांड रोड, छोटू राम चौक, करनाल रोड, अंबाला रोड, ढांड रोड सहित शहर के विभिन्न मार्गों पर बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर लगाए जा रहे हैं। जो कई बार तो हादसों का कारण बन जाते हैं। वहीं, शहर के सुंदरीकरण पर भी इसका असर पड़ता है।
विज्ञापन

प्रचार सामग्री लगाने का ठेका लेने वाली एजेंसी के कर्मचारी ने कहा कि वे सैकड़ों शिकायतें नगर परिषद अधिकारियों को दे चुके हैं। पिहोवा चौक हो या शहर में कई जगहों पर बड़े-बड़े पोस्टर, बैनर व एलईडी तक लाकर अवैध रूप से कामर्शियल तौर पर प्रचार किया जा रहा है। कई बार स्ट्रीट लाइट के खंभों पर प्रचार सामग्री लगाई जाती है। वे लगातार शिकायतें करते हैं। नगर परिषद के अधिकारी थोड़ा बहुत जुर्माना करके ऐसे लोगों को छोड़ देते हैं। ऐसे में उनकी आमदनी पर भी असर होता है, जबकि उन्हें नगर परिषद को 18 लाख रुपये सालाना देने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में इओ रविंद्र कुमार ने कहा कि एजेंसी को इसके लिए अधिकृत किया गया है कि वह अवैध प्रचार सामग्री हटा सकती है। साथ ही नगर परिषद अधिकारियों की मदद लेकर उसे हटवा सकती है। समय-समय पर ऐसे अभियान चलाकर सड़कों से अवैध प्रचार सामग्री हटाई जाती है। आगे भी ऐसे अभियान चलाए जाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed