{"_id":"62c5ef65e4c8b44304684eb9","slug":"public-places-will-be-named-after-great-personalities-kaithal-news-knl113817189","type":"story","status":"publish","title_hn":"महान विभूतियों के नाम पर होगा सार्वजनिक स्थलों का नामकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महान विभूतियों के नाम पर होगा सार्वजनिक स्थलों का नामकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलायत। नगरपालिका कार्यकारिणी ने सार्वजनिक स्थलों का नामकरण महान विभूतियों के नाम पर करने का निर्णय लिया है। इसके तहत नपा कार्यालय भवन के सामने स्थित पार्क की पहचान अब भगवान विश्वकर्मा के नाम से होगी। श्री कपिल मुनि महिला कॉलेज-बस स्टैंड के बीच नव निर्मित मार्ग का नाम डॉ. भीम राव आंबेडकर करने का फैसला लिया है।
इसी तरह मुख्यमंत्री घोषणा से निर्मित पार्क का नामकरण महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखा जाएगा। एक जुलाई को नपा अध्यक्ष शशीबाला कौशिक की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक की कार्यवाही को बुधवार को सार्वजनिक किया गया। अध्यक्ष ने बैठक में पारित किए गए 174 प्रस्तावों की जानकारी दी। गौरतलब है कि नगर में इससे पहले श्री कपिल मुनि तट पर महर्षि वाल्मीकि आश्रम, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप व भगवान परशुराम के नाम पर सामुदायिक केंद्र का नामकरण की सौगात मिल चुकी है।
कलायत नगर पालिका की बैठक में सभी 15 सदस्यों में से 12 निर्वाचित और दो मनोनीत पार्षदों ने हिस्सा लिया था। पार्क का नामकरण महाराजा अग्रसेन के नाम पर करने पर अध्यक्ष शशीबाला कौशिक, पूर्व अध्यक्ष रजनी राणा, रणबीर धानियां, निशु अग्रवाल, भारत मन्नू कपूर, सुनीता धीमान, विक्रम सिंह, नीरज राणा, कर्णदीप व सुरेश वाल्मीकि ने सहमति जताई।