फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Public is scanning the camp; complaints not being resolved

Kaithal News: शिविर की खाक छान रही जनता नहीं हो रहा शिकायतों का समाधान

Fri, 20 Feb 2026 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 20 Feb 2026 03:25 AM IST
विज्ञापन
Public is scanning the camp; complaints not being resolved
सविता
कैथल। प्रशासन की ओर से लगाए जा रहे समाधान शिविर में अपनी समस्याओं के निवारण के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन यहां उन्हें आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिल रहा। वीरवार को लघु सचिवालय में आयोजित शिविर में एडीसी डॉ सुशील कुमार ने 11 शिकायतों में से 6 का निवारण करने को दावा किया है।
विज्ञापन

जबकि बाकी फरियादी रस्ती तौर पर आश्वासन लेकर लौट गए। शिकायतों का समाधान न होने से शिविर में आने वाले फरियादियों की संख्या भी कम होती जा रही है। शिविर में आई एक महिला लाडो लक्ष्मी योजना से संबंधित शिकायत के समाधान का तीन बार अधिकारियों से गुहार लगा चुकी है लेकिन पीपीपी में कमी से उसकी फाइल आगे नहीं बढ़ पाई और निवारण के नाम पर हर बार उसे आश्वासन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं जमीन की पैमाइश और निशानदेही जैसे राजस्व विभाग से जुड़े मामलों और परिवार पहचान पत्र के मामलाें में भी प्रशासन का रवैया लचर नजर आ रहा है। समाधान शिविर में समस्या सुलझाने की बात कही जाती है, पर यहां तो सिर्फ नई तारीखें मिलती हैं।शुरुआती दिनों में इन समाधान शिविर में फरियादियों का जो उत्साह और भीड़ देखी गई थी, वह अब धीरे-धीरे गायब होती जा रही है। वीरवार को आयोजित शिविर में गिने-चुने लोग ही अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। लोगों का कहना है कि जब एक ही समस्या के लिए तीन-चार बार आने पर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती, तो समय बर्बाद करने का क्या फायदा? यही कारण है कि अब जनता का इन शिविरों से मोहभंग होने लगा है। संवाद

सविता

सविता

सविता

सविता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed