{"_id":"68af6243883b1adcd80fe4c6","slug":"public-awareness-campaign-started-for-beautification-of-primary-school-building-kaithal-news-c-18-1-knl1004-725213-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्राथमिक पाठशाला के भवन, सुंदरीकरण के लिए शुरू किया जनजागृति अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्राथमिक पाठशाला के भवन, सुंदरीकरण के लिए शुरू किया जनजागृति अभियान
Thu, 28 Aug 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
कलायत। शहर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला के जर्जर भवन और सौंदर्यीकरण से जुड़ी समस्याओं को लेकर जन जागृति अभियान की शुरुआत हो गई है। यह पहल नगरपालिका पार्षदों ने की है, जिसमें 36 बिरादरी का सहयोग रहेगा।
पार्षद प्रीत जगदेव ने बताया कि लंबे समय से भवन की जर्जर हालत को लेकर शिकायतें उठ रही हैं। अब जनसहयोग से इस मुद्दे को प्रभावी ढंग से उठाया जा रहा है। इसके तहत हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से सरकार व शिक्षा विभाग का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। समाजसेवी संगठनों का कहना है कि यह स्कूल केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य की नींव है।
भवन की खस्ता हालत बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। अभियान का उद्देश्य स्कूल के पुनर्निर्माण की मांग करना है, जिससे लोगों में शिक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यह मुद्दा केवल एक स्कूल तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा हुआ है। संवाद