फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   PTI shot himself on the temple with a licensed revolver, died

Kaithal News: पीटीआई ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को कनपटी पर मारी गोली, मौत

Sun, 21 Jan 2024 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 21 Jan 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
PTI shot himself on the temple with a licensed revolver, died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत (कैथल)। कौशल रोजगार के तहत तैनात एक पीटीआई (फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर) ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को कनपटी पर गोली मार ली। फायरिंग सुनकर पहुंचे पड़ोसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब तक परिजन और पड़ोसी उसे अस्पताल पहुंचाते, उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। शनिवार की देर रात करीब डेढ़ बजे हुई उक्त घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस को कारण का पता नहीं लग सका है। मामले में परिजनों के बयान पर पुलिस की ओर से 174 के तहत कार्यवाही की गई है।


जानकारी के अनुसार, जितेंद्र राणा-48 मूलरूप से जींद के मुआना गांव का निवासी था। सास-ससुर की मौत के बाद वह पिछले कई साल से कलायत के मुख्य बाजार स्थित ससुराल में रह रहा था। साथ ही राजौंद के स्कूल में कौशल रोजगार निगम के तहत पीटीआई नियुक्त था। नियमितीकरण के समर्थन में पीटीआई की ओर से धरना-प्रदर्शन में भी उसने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। परिजनों की मानें तो शनिवार की रात तक सब कुछ सामान्य था। देर रात करीब डेढ़ बजे अचानक गोली चलने के आवाज पर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ हालत में जितेंद्र राणा पड़ा था। पास में ही उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर भी थी। मामले में थाना प्रभारी रोहताश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद डायल-112 मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पीटीआई जितेंद्र को घायल अवस्था में कलायत के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया था। इसके बाद पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए जितेंद्र के शव को जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना के लिए परिवार के सदस्यों ने किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। उनके अनुसार जितेंद्र का किसी से किसी प्रकार का विवाद नहीं था। मौके की जांच-पड़ताल के बाद 174 की कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed