फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Protested by burning ration bags containing photos of leaders, case registered

नेताओं की फोटो वाले राशन के थैलों का जला कर किया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
Protested by burning ration bags containing photos of leaders, case registered
सरकार द्वारा चलाई गई अन्नपूर्णा योजना में राशन के थैलों पर नेताओं के प्रचार का किसानों ने जमकर विरोध किया। गुहला हल्का के बदसूई व चक्कू लदाना गांव में डिपो के बाहर इन थैलों को जलाया गया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा कोरोना काल में गरीब लोगों की मदद के लिए प्रति महीना पांच किलो अनाज मुफ्त दिया जा रहा है। किसान नेता हरदीप बदसूई का कहना है कि राशन के एक थैले की छपाई आदि मिलाकर 112 रुपये का खर्च आता है और थैले में 5 किलो गेहूं पर 98 रुपये खर्च आता है। ऐसे में बाकी के पैसों का सरकार अपने प्रचार के लिए इस्तेमाल कर रही है। बीते एक साल से चल रही इस अन्नपूर्णा योजना में इस बार सरकार अनाज को 5 किलो के थैले में डालकर दे रही है। थैले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का फोटो छपा हुआ है। किसान इसी प्रचार वाले थैले को लेकर विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

अन्न उत्सव में कट्टे जलाने पर
पुलिस ने दर्ज किया मामला
गुहला में अन्न उत्सव कार्यक्रम का विरोध करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम मनोहर लाल की फोटो के कट्टे जलाने व सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव कल्लरमाजरा निवासी मनदीप सिंह ने बताया कि उसके पिता के नाम से वे गांव में सरकारी डिपो चलाते हैं। वीरवार को अपने पिता के कहने पर वह लोगों को राशन बांट रहा था कि करीब साढ़े तीन बजे किसान यूनियन के लगभग 10-15 लोग एकदम से डिपो में आए। जिनकी अगुवाई हरदीप बदसूई, संदीप उपनाम भूपा वासी बदसूई कर रहे थे। इन लोगों ने योजना के तहत राशन बांटने के लिए आए सरकारी थैले 20-25 जबरदस्ती उठाकर बाहर सडक़ पर रखकर आग लगाकर जला दिए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके वहां से चले गए। यह कट्टे (थैले) खाली थे तथा सरकारी संपति थी। इन लोगों ने सरकारी काम मे रुकावट डालकर सरकारी संपति को जलाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed