फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Protest of Punjab villagers on Kaithal Patiala State Highway

Kaithal News: कैथल पटियाला स्टेट हाईवे पर पंजाब के ग्रामीणों का प्रदर्शन

Wed, 10 Sep 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 10 Sep 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Protest of Punjab villagers on Kaithal Patiala State Highway
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। घग्गर नदी के बहाव में रुकावट पैदा कर दोनों प्रदेशों में बाढ़ का कारण बन रहे हांसी-बुटाना नहर के साइफन से परेशान पंजाब के ग्रामीणों ने मंगलवार को कैथल-पटियाला स्टेट हाईवे पर जाम लगा हरियाणा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर धरना भी दिया।

बाॅर्डर पर स्थित पंजाब के गांव धर्महेड़ी में ग्रामीणों के इस प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पंजाब सरकार के मंत्री चेतन सिंह जोड़ माजरा ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उनके साथ धरने में बैठकर समस्याएं सुनी। स्टेट हाइवे पर जाम की सूचना पाकर चीका थाना के सब-इंस्पेक्टर अनिल कुमार भी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बात की।
विज्ञापन


­साइफन से बाढ़ और नुकसान की शिकायत ः प्रदर्शन कर रहे पंजाब के गांव ससा गुजरां के सरपंच बलजीत सिंह, मालक सिंह, लाली, मेजर सिंह (बीबीपुर), बहादुर सिंह (बीबीपुर), अर्शदीप सिंह और रनजोध सिंह ने बताया कि हांसी-बुटाना नहर को घग्गर के ऊपर से गुजारने के लिए जो साइफन बनाया गया है, वह घग्गर के प्राकृतिक बहाव में रुकावट पैदा कर रहा है। इसके कारण ऊपर के क्षेत्र में पानी का दबाव बढ़ जाता है और यह पानी घग्गर के किनारों से बाहर निकलकर खेतों और घरों में बह जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाराज ग्रामीणों ने बताया कि इसी साइफन की वजह से घग्गर का पानी हरियाणा के तीन दर्जन गांवों के साथ-साथ पंजाब के ससा गुजरां, शशी, रामनगर, धरमेहड़ी, बीबीपुर, जुलाहा खेड़ी, बलबेहड़ा सहित कई दर्जन गांवों में भारी नुकसान करता है। बाढ़ के पानी से जान-माल और फसलों को नुकसान के साथ-साथ घरों, सड़कों जैसी मूलभूत सुविधाएं भी तहस-नहस हो जाती हैं।

ग्रामीणों ने पंजाब के मंत्री चेतन सिंह जोड़ माजरा को ज्ञापन सौंपकर हर साल आने वाली बाढ़ का स्थायी हल करवाने की मांग की। वहीं, चीका थाना के सब-इंस्पेक्टर अनिल कुमार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

ज्ञापन में मांग रखी गई कि दोनों प्रदेशों के हित को देखते हुए हांसी-बुटाना नहर पर बनाए गए साइफन को हटाकर नहर को घग्गर के नीचे से गुजारा जाए, ताकि घग्गर का पानी अपने प्राकृतिक बहाव में बह सके। सब-इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने आश्वासन दिया कि उनकी मांग उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी।



विधानसभा में उठाऊंगा जनता की आवाज : चेतन सिंह

प्रदर्शन स्थल पर मौजूद पंजाब के मंत्री चेतन सिंह जोड़ माजरा ने कहा कि घग्गर में आए पानी से पंजाब के कई दर्जन गांवों में भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की समस्या वे पंजाब विधानसभा में उठाएंगे और हरियाणा सरकार से भी समाधान के लिए बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed