फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   protest

किसान आज करवाएंगे टोल प्लाजा फ्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
protest
protest - फोटो : Kaithal
सरकार द्वारा जारी कृषि कानूनों के विरोध में जिले के किसान शुक्रवार को टोल प्लाजा फ्री करवाएंगे। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान होशियार सिंह गिल ने बताया कि किसान पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के साथ लगते कुरुक्षेत्र के गांव थाना में टोल प्लाजा पर पहुंचेंगे। वहां किसान लगातार तीन दिन तक रहेंगे। इस दौरान टोल प्लाजा को फ्री करवाया जाएगा। इन तीन दिनों में से किसी एक दिन भाकियू के वरिष्ठ नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी भी प्लाजा पर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि किसान दिन-रात को वहीं डटे रहेंगे।
विज्ञापन

खेती बचाओ-देश बचाओ संघर्ष समिति ने दिया धरना- संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर खेती बचाओ-देश बचाओ संघर्ष समिति द्वारा जींद रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप का बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया गया। अध्यक्षता किसान सभा के जिला कमेटी सदस्य सतपाल मलिक ने की। जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कृषि कानूनों व बिजली बिल 2020 को लागू करने पर केंद्र सरकार की सख्त आलोचना की। उन्होंने कहा कि जब तक कृषि विरोधी कानून वापस नहीं होंगे तब तक किसानों का यह आंदोलन जारी रहेगा। 25 से 27 दिसंबर को सभी टोल प्लाजा को फ्री करवाया जाएगा। विधायक कैथल के कार्यालय पर उनके खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरने प्रदर्शन में गांव बालू, तितरम, प्योदा, खेड़ी शेरखा व किठाना के किसान शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed