{"_id":"5fcd1b548ebc3ecfdf3a3b97","slug":"protest-kaithal-news-knl5327988","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद को लेकर प्रशासन ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद को लेकर प्रशासन ने कसी कमर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी 8 दिसंबर के भारत बंद के किसानों के आह्वान के बाद जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। पुलिस-प्रशासन द्वारा जिले में संभावित धरने प्रदर्शन को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। ताकि उसी अनुसार व्यवस्था की जा सके। वहीं जिले की सभी मंडियां भी उस दिन बंद रहेंगी।
एसपी शशांक सावन ने कहा कि भारत बंद को लेकर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जानकारी जुटाई जा रही है कि कहां पर कितनी भीड़ एकत्रित हो सकती है। उसी अनुसार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है।
आढ़तियों ने लिया हड़ताल में शामिल होने का फैसला
मंडी प्रधान जिला प्रधान अशवनी शोरेवाला ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता व धरती पुत्र है। जो दस दिनों से इतनी ठंड में शांतिप्रिय तरीके से दिल्ली बॉर्डर पर सरकार के तीनों कानूनों के विरोध में धरने पर बैठा है।। उन्होंने सभी आढ़ितयों से प्रार्थना की है कि 8 दिसंबर को किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया है, उसके समर्थन में कैथल जिले की सभी मंडियां पूर्ण रूप से बंद रहेगी। न कोई बोली होगी न ही तोल होगा और न ही लदाई का कार्य किया जाएगा। उन्होंने सभी आढ़ती, मुनीम, मंडी परचेजर व मजदूरों से अपील है कि किसान आंदोलन में पूर्ण रूप से सहयोग करें और सरकार अपने तीनों काले कानूनों को वापस लेने पर विवश करे।