फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   protest

मांगों को लेकर डीसी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
protest
स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले सेवा विस्तार व सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर डीसी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले सभी ठेका कर्मचारी जिला सचिवालय में एकत्रित हुए। सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव रामपाल शर्मा, सह सचिव ओमपाल भाल व प्रेस प्रवक्ता सतबीर गोयत ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों के तहत सफाई कर्मचारी, वार्ड सर्वेंट, माली, धोबी, इलेक्ट्रिीशियन, प्लम्बर, कंप्यूटर ऑपरेटर, फायरमैन, लिफ्ट अटेंडेंट की सेवाएं दे रहे 11 हजार ठेका कर्मचारियों पर नौकरी जाने का खतरा मंडरा रहा है। सर्व कर्मचारी संघ की जिला ऑडिटर सावित्री देवी व ब्लॉक सचिव शिवदत्त शर्मा ने कहा ठेका कर्मचारियों को दो-दो, तीन-तीन महीने तक तनख्वाह तक नहीं मिलती, अधिकारियों द्वारा मनमर्जी से उनकी सेवाएं समाप्त करने की धमकियां दी जाती हैं। इस अवसर पर बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के जिला सचिव सुरेंद्र कुंडू, जिला उपप्रधान देवी रानी, सीटू के जिला कैशियर जयप्रकाश शास्त्री, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान विजेंद्र मोर, कैशियर तरशेम सिंह, रामफल दयोरा, कर्मजीत व यादवेंद्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed