फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   protest

मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्करों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
protest
protest - फोटो : Kaithal
आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन का मांगों को लेकर जिला प्रधान कमला दयौरा के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा के निवास पर धरना जारी रहा। धरने के बाद मंत्री के आवास से पेहवा चौक तक नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जिला प्रधान कमला दयौरा ने कहा कि 19 सितंबर को मंत्री के आवास पर राज्य स्तर पर धरना प्रदर्शन किया गया था। उस दिन यूनियन के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई वार्ता के अनुसार मंत्री कमलेश ढांडा ने वादा किया था कि मंगलवार शाम तक आंगनबाड़ी कर्मियों का बकाया मानदेय उनके खातों में डाल दिया जाएगा और अन्य मांगों के बारे में विभाग के डायरेक्टर के साथ यूनियन की बातचीत करवाई जाएगी। लेकिन मंत्री अपने वादे पर खरी नहीं उतरी। इससे सरकार की नीयत और नीति में खोट साफ दिख रहा है। उन्होंने कहा कि आंदोलन तोड़ने के लिए जिला प्रधान कमला दयौरा व अन्य के खिलाफ अनाप शनाप नोटिस निकाल कर दबाव बनाया जा रहा है और गिरफ्तार करवाए जाने की धमकियां दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक हमें मानदेय नहीं दिया जाता तब तक उनका धरना जारी रहेगा। आगामी समय में राज्य स्तर पर आंदोलन तेज करने के लिए शीघ्र ही यूनियन की राज्य कार्यकारिणी निर्णय लेगी व बुधवार से ही उनकी हड़ताल शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed