फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   protest

अनाज मंडी में हड़ताल के कारण किसान परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
protest
कृषि अध्यादेशों को लेकर तीन दिनों से आढ़तियों की हड़ताल से न तो मंडी में किसानों की धान को खरीदा जा रहा और न ही धान की जिम्मेवारी आढ़ती ले रहे है। कई किसानों ने बताया कि वह हड़ताल के पहले दिन ही मंडी में पहुंचे थे, रविवार तक भी उनकी फसल नहीं बिकी है, जिस कारण से कई किसान धान की फसल को वापस ले जाने पर मजबूर है। आढ़तियों की हड़ताल होने की वजह से जिन किसानों की फसल मंडी में पड़ी है, उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान प्रदीप चहल, रामस्वरूप, नन्हा व जगदीप ने बताया कि इस बार तो सरकार ने किसानों को आर्थिक बोझ तले दबा दिया है। मंडी में किराए पर साधन करके धान लेकर आए हैं, लेकिन अब बिक नहीं रहा। साधन का किराया भी देना पड़ रहा है और समय भी खराब हो रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि मंडी हड़ताल खत्म करके किसानों की फसल को उचित रेट पर खरीदा जाए।
विज्ञापन

किसानों को हो रहा आर्थिक नुकसान- खनौरी के किसान जसवंत सिंह ने बताया कि वह दो ट्राली धान की लेकर मंडी में आए है। लेकिन आढ़तियों ने हड़ताल कर रखी है, वह तीन हजार रुपए में किराए पर लेकर आया है। इसके साथ ही एक मजदूर को 500 रुपये की दिहाड़ी पर देकर रात को धान के पहरे पर बैठाया जाता है। इसके साथ ही इस बार धान के भाव भी अच्छे नहीं मिल रहे, जिससे उनको आर्थिक नुकसान हो रहा है। सरकार से उनकी मांग है किसान व आढ़ती की मांगे मानकर किसानों की फसल उचित रेट पर खरीदे।
विज्ञापन

1500 रुपये तक सस्ती बिक रही धान की फसल- सरदार अमरजीत जगदीशपुरा ने बताया कि वह मंडी में धान लेकर आया है। लेकिन आढ़तियों की हड़ताल के चलते बोली ही नहीं आ रही। बीते वर्ष धान की फसल का रेट अच्छा मिल रहा था, लेकिन इस बार एक हजार से 1500 रुपये तक सस्ती बिक रही है। इसका सीधा असर किसानों पर है। हर रोज मंडी में धान की आवक बढ़ती ही जा रही है। यदि हड़ताल ऐसे ही जारी रही और फसलों की बिक्री नहीं हुई तो देश में आर्थिक मंदी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed