फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   protest

पिहोवा चौक पर जाम लगाने से रोकने पर आंगनबाड़ी वर्कर्स और पुलिस में धक्का-मुक्की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
protest
protest - फोटो : Kaithal
िशनिवार को आंगनबाड़ी एवं हेल्पर यूनियन वर्कर्स ने पिहोवा चौक पर प्रदर्शन कर जाम लगाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस व आंगनबाड़ी वर्कर्स के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में इन वर्कर्स ने राज्यमंत्री कमेलश ढांडा के आवास पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। राज्यमंत्री ने उन्हें शीघ्र ही मानदेय के भुगतान करवाने सहित अन्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सभी आंगनबाड़ी वर्कर्स पहले जवाहर पार्क में एकत्रित हुईं, जिसमें प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से लगभग 500 सदस्यों ने भाग लिया। धरने स्थल पर सभी जिलों की पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। उसके बाद करीब दो बजे जवाहर पार्क से प्रदर्शन कर पिहोवा चौक पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पिहोवा चौक पर जाम लगाने का प्रयास किया गया तो एसएचओ अमित कुमार ने जाम न लगाने के बारे में समझाया। लेकिन वर्कर्स नहीं मानी तो महिला पुलिस कर्मियों व वर्कर्स में धक्का मुक्की हुई। कुछ देर तक तू तड़ाक होने के बाद वर्कर्स पिहोवा चौक से महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा के निवास की ओर पहुंची। जहां 100 मीटर दूर ही उन्हें रोक लिया गया। इसके बाद नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह के कहने पर 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंत्री से मिलने पहुंचा। राज्यमंत्री ने उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। मंत्री को महासचिव अनुपमा ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत करवाया। आंदोलन की अध्यक्षता आंगनबाड़ी एवं हेल्पर यूनियन की राज्य प्रधान कुंज भट्ट ने की व मंच संचालन महासचिव अनुपमा ने किया। इस अवसर पर कमला दयौरा जिला प्रधान कैथल, मनप्रीत कौर सिरसा, मूर्ति बिजरानियां भिवानी, परमजीत कौर कुरुक्षेत्र, उर्मिला व अंग्रेजो यमुनानगर, प्रदीप कौर व स्नेह शर्मा अंबाला, दयावंती जींद, मीनू, कुसुम, नीलम, मनरेगा मजदूर यूनियन से जोगिंदर सिंह, निर्माण कार्य मजदूर मिस्त्री यूनियन से कुलदीप मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed