फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   protest

तितरम मोड़ पर आंदोलन के लिए किसानों ने कसी कमर, पुलिस भी अलर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
protest
protest - फोटो : Kaithal
किसानों द्वारा आहूत आंदोलन के चलते आज किसान तितरम मोड़ पर दोपहर बारह बजे से तीन बजे तक नेशनल हाइवे पर जाम लगाएंगे। वहीं पुलिस ने रूट डायवर्ट कर 700 पुलिस कर्मचारी तैनात करने का एलान किया है।
विज्ञापन

किसान नेताओं होशियार सिंह गिल, विरेंद्र मागो व अन्य ने बताया कि रविवार को शांतिपूर्वक तरीके से दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक जाम लगाया जाएगा। जिसमें काफी संख्या में किसान भाग लेंगे। इसके लिए किसानों से आह्वान किया गया है कि पूरा आंदोलन शांतिपूर्वक तरीके से करना है। किसी तरह की हुड़दंग बाजी नहीं करनी है। पुलिस के साथ किसी भी तरह से अनावश्यक व्यवहार नहीं करना। ना ही कोई किसी प्रकार का हथियार लेकर पहुंचना है। सभी से अपील है कि शांतिप्रिय तरीके से आंदोलन में भाग लें।
विज्ञापन

उधर, धरने पर पहुंचे किसान नेता जसबीर तंवर ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या यही है आज तक किसान के साथ अक्सर राजनीति ही होती आई है। अब किसान अपनी आवाज उठा रहे हैं तो सरकार कहती है कोरोना काल में किसान जिम्मेवारी नहीं निभा रहा। लेकिन सरकार अपनी जिम्मेवारियों पर ही खरी नहीं उतर रही। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सरकार ने रातों रात तीन अध्यादेशों के बिल लोकसभा में पास कर दिया, जिस पर आज पूरे देश का किसान चीख रहा है। उन्होंने कहा कि तितरम मोड़ पर लगभग हजारों की संख्या में किसान पहुंचकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। पूर्व सीपीएस सुल्तान सिंह ने तीनों अध्यादेश किसानों के लिए गलत हैं। विक्रम कसाना ने कहा कि केंद्रीय मंत्री पद से हरसिमरत कौर ने इस्तीफा दे दिया है। सरकार धरने पर बैठने वाले किसानों को कांग्रेसी बता रही है। क्या हरसिमरत कौर कांग्रेसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

700 पुलिस कर्मचारी रहेंगे तैनात
भाकियू द्वारा जाम आह्वान के दृष्टिगत वाहनों का सुचारु आवागमन कायम रखने के लिए रूट को डायवर्ट किया जाएगा। यातायात व्यवस्था कायम रखने की व्यवस्था की जा रही है, जिसके लिए करीब 700 पुलिस कर्मचारी व अधिकारी निरंतर सजगता के साथ कर्तव्यपालन करेंगे। एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि सभी थाना प्रबंधकों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में निरंतर सुदृढ़ कानून व्यवस्था कायम रखने के निर्देश दिए गए हैं, जो निरंतर रुप से पुलिस कंट्रोल रुम की मार्फत स्थिति बारे उच्चाधिकारियों को अवगत करवाते रहेंगे। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस द्वारा व्यापक प्रबंधन कर लिया गया, जिसके लिए डीएसपी ट्रैफिक तथा थाना यातायात प्रबंधक सहित करीब 700 से ज्यादा पुलिस कर्मचारी व अधिकारी निरंतर रुप से विभिन्न मुख्य स्थानों पर तैनात किए गये है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कानून व्यवस्था भंग करने करने की किसी को भी इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed