फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Protest by family members angry with police at Navgrah Chowk

Kaithal News: नवग्रह चौक पर पुलिस से नाराज परिजनों का धरना

Sun, 23 Feb 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 23 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Protest by family members angry with police at Navgrah Chowk
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हिसार जिले में नाबालिग बेटी की गुमशुदगी के मामले में नाराज परिजनों ने पुलिस पर अनदेखी के आरोप लगाए हैं। इस संदर्भ में चंडीगढ़ जाते हुए उन्होंने शनिवार को कैथल के नवग्रह चौक पर धरना-प्रदर्शन किया।

नाराज परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी को खोजने में हिसार पुलिस सही तरीके से काम नहीं कर रही है। उनका आरोप था कि पुलिस रुपये मांग रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हिसार स्थित आजाद नगर निवासी सुनील सोनी की 16 वर्षीय बेटी पिछले साल 29 सितंबर से लापता है। तब से परिजन उसकी तलाश में परेशान है। हिसार में सड़कों पर उतर कर स्वर्णकार समाज ने भी इस संबंध में प्रदर्शन किया था। परिजनों की गुहार और प्रदर्शन के बावजूद बेटी का पता नहीं चल पा रहा है 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे इच्छा मृत्यु की मांग ः सुनील सोनी ने कहा कि वे गत तीन फरवरी को मुख्यमंत्री नायब सैनी से भी मिले थे। उसके बाद सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए पर नतीजा सिफर है। उन्होंने कहा कि अब हम अंबाला में मंत्री अनिल विज से मिलेंगे उसके बाद सीएम साहब से फिर से मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि यदि फिर भी ना सुनवाई हुई तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे और अगर फिर भी नहीं कार्रवाई हुई तो हम इच्छा मृत्यु की मांग करेंगे।

चलते-चलते बच्चों के पांव में पड़ गए छाले

परिजनों के आरोप हैं कि जो बयान दिए थे, वे फाइल से हटा दिए हैं। यह भी आरोप लगाए कि पुलिस उन्हें लगातार परेशान कर रही है। शुक्रवार शाम को वे कलायत में रुके थे, वहां पर पुलिस की ओर से शाम साढ़े बजे वहां से निकाल दिया गया। इसके बाद वे खड़क पांडवा में रुके हमारे छोटे बच्चे साथ में हैं, उनके भी पांव में छाले पड़ गए हैं।

स्वर्णकार संघ ने डीसी को सौंपा मांग पत्र

अखिल हरियाणा स्वर्णकार संघ हरियाणा महासचिव कमल कांत वर्मा, ब्लॉक प्रधान कैथल पवन वर्मा की अगुवाई में सुनार समाज की तरफ से उपायुक्त कैथल प्रीति को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें बताया गया कि सुनार समाज की नाबालिग बेटी हिसार से से लापता है।

चंडीगढ़ मुख्यमंत्री हरियाणा आवास पर गुहार लगाने के लिए पूरा परिवार हिसार से वहां के लिए निकला है। उनकी मदद के लिए समाज की ओर से उपायुक्त को मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पत्र भेजा गया है, ताकि इस मामले में पुलिस संज्ञान ले और उनकी नाबालिग बेटी को ढूंढने में मदद करे।


इस अवसर पर ब्लॉक उप प्रधान राजेंद्र कुमार, महासचिव कृपाल वर्मा, देवी दयाल वर्मा, राकेश वर्मा, राजपाल वर्मा, कृष्ण वर्मा, सूरजभान वर्मा प्रधान नारी सुरक्षा दल, अजय वर्मा, सुशील कुमार, सतीश वर्मा, नवीन वर्मा, अनिल वर्मा, वजीर सोनी, श्यामलाल, बहादुर सिंह, राजेश वर्मा, विजय कुमार, शुभम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed