फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Protest against terrorist attack, candle march

Kaithal News: आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन, कैंडल मार्च

Tue, 29 Apr 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 29 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Protest against terrorist attack, candle march
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाल श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कांग्रेस नेता सुदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में हरियाणा शहीद स्मारक से नवग्रह चौक तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान लोगों के हाथ में मोमबत्तियां थी।

बाद में सुदीप सुरजेवाला ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन किया और नवग्रह चौंक तक कैंडल मार्च निकालते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान सुरजेवाला ने कहा कि पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में हमारे 28 भारतीयों के साथ जो कत्लेआम किया गया, उससे सारा देश स्तब्ध है। हिंदुस्तान के बच्चे बच्चे में आतंकियों के खिलाफ रोष व गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से अपील है कि आतंकियों और उनका पोषण करने वालों को सख्त से सख्त सजा दें ताकि उन्हें पता चले कि हमला करने का क्या परिणाम होता है। उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष और हिंदूस्तान का हर वासी सरकार के साथ है।

सुरजेवाला ने कहा कि जब देश पर बात आती है तो राजनीति से ऊपर उठकर उचित फैसले लेने चाहिए और आतंकियों व उनके संरक्षकों को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंकियों की हरकत बेहद निंदनीय है।


इस अवसर पर उनके साथ रामनिवास मित्तल, सुरेंद्र रांझा, दर्शन खनौदा, पीएल भारद्वाज, अनिल खुरानिया, टेक चन्द वर्मा, मोहन शर्मा क्योड़क, बृजपाल राणा, कविश मिड्ढा, बलविंद्र सरपंच जसवंती, संदीप सरपंच पट्टी अफगान, हरि मिश्रा, रामफल नौच, सतबीर गुहना, इंद्र मुच्छल, जयकिशन माने, लखमी पबनावा, जयपाल शर्मा, मुकेश नंबरदार, लवली गुलाटी, विनोद चहल, प्रवीन नैन, कुलदीप दिल्लोंवाली, नरेश चट्टा, जसबीर मानस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed