फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Projects worth Rs 5.28 crore inaugurated in Faral

Kaithal News: फरल में 5.28 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

Fri, 21 Nov 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 21 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Projects worth Rs 5.28 crore inaugurated in Faral
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। विधायक सतपाल जांबा ने वीरवार को गांव फरल में 5 करोड़ 28 लाख रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से गांव के सर्वांगीण विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।

विधायक ने फल्गु तीर्थ के पीछे गांव की फिरनी, सरकारी स्कूल से रेस्ट हाउस फल्गु तीर्थ तक सड़क, फल्गु तीर्थ से खेड़ी मटरवा रोड तक नई सड़क, पूंडरी-ढांड रोड महाराणा प्रताप चौक से गर्ल्स स्कूल फरल तक मार्ग, तथा वीआईपी घाट से डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन तक पक्का रास्ता निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी। इन कार्यों पर लगभग 4 करोड़ 36 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने 52 लाख 23 हजार रुपये से बनी फरल–सोलु माजरा सड़क तथा 40 लाख रुपये से बनी फरल–खनौदा सड़क का भी उद्घाटन किया।

विधायक जांबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में लगातार विकास कार्यों को गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि “हर वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए नित नई योजनाएं लागू की जा रही हैं। हरियाणा में सड़कें चकाचक हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed