फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Programs to be held on completion of 150 years of Vande Mataram song

Kaithal News: वंदे मातरम गीत के 150वर्ष पूर्ण होने पर होंगे कार्यक्रम

Thu, 06 Nov 2025 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 06 Nov 2025 03:55 AM IST
विज्ञापन
Programs to be held on completion of 150 years of Vande Mataram song
कैथल। डीसी प्रीति ने कहा कि देशभक्ति की भावना को जन-जन में प्रबल करने के लिए वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वर्ष भर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सात नवंबर को सुबह 10 बजे पूरे देश में एक साथ वंदे मातरम गीत का सामूहिक गान किया जाएगा। अंबाला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं जिला स्तर, उपमंडल स्तर तथा खंड स्तर पर भी कार्यक्रम होंगे। डीसी प्रीति बुधवार को वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहीं थीं।
विज्ञापन

इससे पहले चंडीगढ़ से आयोजित वीडियो कांफ्रेंस में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों के उच्चाधिकारियों, प्रदेशभर के उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी प्रीति ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिला स्तर, उपमंडल व खंड स्तर के कार्यक्रम में भी गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे। आमजन वंदेमातरम 150 डॉट इन वेबसाइट पर जाकर वंदे मातरम गीत गाकर अपनी वीडियो अपलोड कर सकेंगे, जिसके बाद उन्हें सर्टिफिकेट भी जारी किया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed