फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Proclaimed offender arrested in assault case

Kaithal News: मारपीट के मामले में घोषित अपराधी गिरफ्तार

Tue, 16 Sep 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 16 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Proclaimed offender arrested in assault case
कैथल। पुलिस ने मारपीट मामले में लंबे समय से फरार चल रहे घोषित अपराधी चीका निवासी राहुल उर्फ गैबी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी पर 23 दिसंबर 2021 को संजय कॉलोनी, चीका में अपने साथियों संग एक व्यक्ति से मारपीट कर चोट पहुंचाने का आरोप है। इस संबंध में थाना चीका में मामला दर्ज हुआ था। एसआई सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी को पहले गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था, लेकिन जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया और अदालत में दोबारा पेश नहीं हुआ। न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना पर 30 सितंबर 2024 को उसे उद्घोषित अपराधी (पीओ) घोषित कर दिया था। आरोपी किसी अन्य मामले में जिला जेल में बंद था, जिसके चलते न्यायालय की अनुमति से उसके खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किए गए। इसी बीच आरोपी पर एक और व्यक्ति से मारपीट का आरोप लगा। सोमवार को उसे उक्त मामले में बाकायदा गिरफ्तार कर लिया गया। अब उसके खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed