फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Private school bus and truck collide, students survived

निजी स्कूल बस और ट्रक की टक्कर, बाल-बाल बचे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Private school bus and truck collide, students survived
Private school bus and truck collide, students survived - फोटो : Kaithal
नेशनल हाइवे पर बुधवार सुबह निजी स्कूल बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दुर्घटना उस समय हुई जब एमडीएन स्कूल की बस चौशाला से कलायत की तरफ आ रही थी। इस दौरान इसमें विद्यार्थी भी सवार थे। अचानक रामगढ़ रोड पर ट्रक और बस में टक्कर हो गई। दोनों वाहन चालकों की सूझबूझ से टक्कर में कोई जान का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

हालांकि ट्रक ड्राइवर को कुछ चोटें आई हैं उसने स्कूल बस में सवार विद्यार्थियों का बचाव करने के लिए अपनी जान हथेली पर रख दी। इसी के चलते उसने ट्रक को गड्ढों की तरफ मोड़ दिया। कलायत एसएचओ देवेंद्र सिंह के निर्देश पर मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने यातायात व्यवस्था को बहाल करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। उल्लेखनीय है कि संबंधित स्थल पर अकसर हादसे होते रहते हैं। इस मार्ग पर अंडर पास और फ्लाईओवर निर्माण की मांग क्षेत्र के लोग करते आ रहे हैं। इसको लेकर पूर्व में भारी विरोध प्रदर्शन हुए, लेकिन निष्कर्ष केवल आश्वासन रहे। अब फिर जिस प्रकार मार्ग पर बस और ट्रक में टक्कर हुई है उसको सुरक्षा की दृष्टि से प्रभावी कदम उठाने की मांग लोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed