{"_id":"660c6a482bee6dd2280bf0c7","slug":"private-bus-hits-bike-hawker-driver-injured-kaithal-news-c-18-1-knl1004-360228-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बाइक रेहड़ी को निजी बस ने मारी टक्कर, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बाइक रेहड़ी को निजी बस ने मारी टक्कर, चालक घायल
Wed, 03 Apr 2024 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 03 Apr 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। विश्वकर्मा चौक पर एक निजी बस चालक ने एक मोटरसाइकिल रेहड़ी चालक को टक्कर मार दी। हादसे में रेहड़ी चालक घायल हो गया और रेहड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
राहगीरों ने रेहड़ी चालक को बस के नीचे से निकाला और एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भिजवाया। इस दौरान चौक पर लोगों की भीड़ जमा होने से जाम लग गया।
सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोपहर साढ़े 12 बजे कंबोज कॉलोनी निवासी 46 वर्षीय जंगीर रेहड़ी पर शटरिंग का सामान लेकर जा रहा था। वहां चीका जा रही एक बस ने उसे टक्कर मार दी और घायल कर दिया। सिविल लाइन एसएचओ शीला वंती ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को शिकायत मिली है। उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।