फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Preparation to run bus to Ayodhya

Kaithal News: अयोध्या के लिए बस चलाने की तैयारी

Sun, 21 Jan 2024 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 21 Jan 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Preparation to run bus to Ayodhya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद रोडवेज विभाग अयोध्या के लिए बस चलाने की योजना बना रहा है। इसके तहत कैथल डिपो से भी अब अगले महीने से नियमित रूप से बसें संचालित की जाएंगी। इसको लेकर अभी विभाग ने परमिट लेने की रूपरेखा तैयार करना शुरू कर दी है। हालांकि अयोध्या के लिए तुरंत ही बस सेवा तो शुरू नहीं होगी, लेकिन इसे अगले महीने कभी भी शुरू किया जा सकता है।

गौरतलब है कि राज्य के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सभी जिलों से अयोध्या तक बस चलाने की घोषणा की है। इसके तहत ही बस चलाई जानी है। रोडवेज के अधिकारियों का कहना है वे अयोध्या में बस चलाने के लिए योजना बना रहे हैं। विभाग के मुख्यालय के आला अधिकारियों के आदेशों के अनुसार जल्द ही चलाएंगे।
विज्ञापन


बसों की संख्या है पर्याप्त, नहीं आएगी कोई परेशानी

गौरतलब है कैथल डिपो में इस समय बसों की संख्या पर्याप्त है। इस समय कैथल रोडवेज के बेड़े में 190 बसें संचालित की जा रही है। इनमें से 90 बसें लंबे रूटों पर दौड़ाई जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली जाने वाली कुछ बसों का ही अयोध्या तक विस्तार किया जाएगा। इसके जल्द ही रणनीति बना ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस अड्डा के ड्यूटी प्रभारी निरंजन सिंह तंवर ने बताया कि प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सभी जिलों से अयोध्या तक बस चलाने का फैसला लिया है। इसके तहत ही कैथल से भी अयोध्या के लिए बस चलाई जानी है। इसको लेकर आला अधिकारी विचार कर रहे हैं। उम्मीद है कि अगले महीने में इस बस का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed