फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Preparation of 15 buses from the depot, operation of only five

Kaithal News: डिपो से 15 बसों की तैयारी, पांच का ही संचालन

Mon, 11 Dec 2023 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 11 Dec 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Preparation of 15 buses from the depot, operation of only five
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कुरुक्षेत्र में गत सात दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव शुरू हो चुका है। इसमें पहुंचने वाले यात्रियाें की सुविधा के लिए कैथल डिपो ने 15 अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया है, लेकिन अभी तक महोत्सव में यात्रियों की संख्या कम है। इस समय केवल पांच बसें ही संचालित की जा रही हैं। कुरुक्षेत्र जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा नहींं हुआ है।

पिछले वर्ष की तरह ही इस बार भी कुरुक्षेत्र जाने वाली बसों में आधा किराया देने के आदेश जारी किए है। कुरुक्षेत्र में गीता जयंती समारोह में जाने वाले यात्री अब 40 की बजाय 20 रुपये में रोडवेज की बसाें में यात्रा कर पाएंगे। बावजूद इसके अभी तक यात्रियों की संख्या बढ़ नहीं पा रही हैे।
विज्ञापन


कैथल डिपो में है 188 बसें, इस समय कुरुक्षेत्र रूट पर भेजी जा रही 35 ः गौरतलब है कि अब रोडवेज की कैथल डिपो में 188 बसें हैं। इसमें से इस समय कुरुक्षेत्र रूट पर 35 बसें भेजी जा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर सुबह और शाम के समय भी कुरुक्षेत्र जाने वाली बसों की संख्या को बढ़ाया गया है। शाम के समय पहले कुरुक्षेत्र के लिए अंतिम बस साढ़े सात बजे जाती है। अब इसे बढ़ाकर आठ बजे किया गया है, ताकि महोत्सव में शामिल होने वाले यात्री आसानी से समारोह में शामिल हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज के बस अड्डा के संस्थान प्रबंधक रोहताश जांगड़ा ने बताया कि सरकार के आदेशों के तहत इस बार भी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल होने वाले यात्रियों को किराये में छूट दी गई है। इसके लिए 15 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही कुछ दिन में ही यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed