{"_id":"65da4e9b2c04df43600870a8","slug":"preparation-for-the-conference-khap-held-a-meeting-kaithal-news-c-18-1-knl1004-334805-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सम्मेलन की तैयारी, खाप ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सम्मेलन की तैयारी, खाप ने की बैठक
Sun, 25 Feb 2024 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला में बेनीवाल खाप की बैठक हुई। बैठक में खाप प्रतिनिधियों ने भाग लिया और किसान आंदोलन पर अपने विचार रखे। खाप के प्रांतीय प्रधान भरत सिंह बेनीवाल व वरिष्ठ उप प्रधान डॉ दलबीर सिंह बेनीवाल ने कहा कि यदि भाजपा सरकार ने समय रहते आंदोलनरत किसानों की मांगों का समाधान नहीं किया और किसानों पर अत्याचार को नहीं रोका तो सरकार को इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि बेनीवाल महासभा/खाप किसानों का आंदोलन में साथ देगी। बैठक में बठिंडा के युवा शुभकरण की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधान सुरजीत बेनीवाल, सुलतान, भलेराम, लक्ष्मण, नरेश व सुरेश मौजूद थे। संवाद