फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   pradarsan

नाला बंद होने से परेशान महिलाओं ने सांसद के समक्ष जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
pradarsan
pradarsan - फोटो : Kaithal
रविवार को गांधी नगर में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे सांसद नायब सैनी, विधायक लीला राम के सामने महिलाओं ने बंद पड़े नाले को लेकर जमकर रोष जताया। सांसद ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि वे चंदाना गेट पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर वापिस आएंगे और समस्या का निदान करवाएंगे। इसके बाद सांसद मौके पर पहुंचे और एक्सईएन को सोमवार सांय तक नाले की निकासी के निर्देश दिए और कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाग लेकर जब सांसद जाने लगे तो महिलाएं एकत्रित होकर उने पास पहुंची और अपनी समस्या रखी। सांसद ने कहा कि वे एक कार्यक्रम में भाग लेकर वापिसी में यहां आएंगे। इस पर महिलाएं भडक़ उठीं और रोष प्रकट किया। इसके बाद सांसद आश्वासन देकर चंदाना गेट पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चले गए। यहां महिलाओं चंचल, कमला सहित अन्य ने कहा कि हमारे बच्चे बीमार हो रहे हैं। नेताओंके पास सुनने का समय ही नहीं है। चंचल ने बताया कि यहां गली में सीवरेज बंद पड़े हैं। ना यहां कोई स्वीपर आता। ना ही गली बनाई जाती। अंदर घर नीचे हो गए हैं। वे डीसी के पास भी गए थे। पार्षद उनकी कोई सुनवाई नहीं करती। जिस कारण वे सांसद के पास गए थे। महिलाओं ने सांसद और विधायक की गाड़ी का विरोध करते हुए रोष जताया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि सीवरेज की समस्या का समाधान पिछले छह महीनों से नहीं हो पा रहा है। चुनावों के समय तो महिलाओं के पांव पकड़ते हैं और जब जीत जाते हैं तो जनता को भूल जाते हैं। बिंदर, मेलो देवी और पिंकी ने कहा कि पार्षद और डीसी द्वारा कोई सुनवाई न होने के बाद यहां पर पहुंचे सांसद को अपनी शिकायत देनी थी, लेकिन सांसद ने शिकायत ही नहीं ली और वह यहां दोपहर एक बजे आने की बात कहकर लौट गए।
विज्ञापन

इसके बाद सांसद नायब सैनी व विधायक लीला राम सांय करीब 3 बजे कालोनी में पहुंचे और महिलाओं की समस्या सुनीं। उन्होंने मौके पर नगर परिषद सचिव मोहन लाल को निर्देश देकर एक्सईएन से बात करवाने को कहा। एक्सईएन को फोन पर ही फटकार लगाते हुए कहा कि सोमवार तक इन गलियों का पानी साफ हो जाना चाहिए। अन्यथा कार्रवाई होगी। इसके बाद सांसद ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed