फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   PR paddy sold at a higher price than support

समर्थन से अधिक दाम पर बिका पीआर धान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
PR paddy sold at a higher price than support
05-कैथल। नई अनाज मंडी में अपनी धान से भरी बोरिंयां गिनते किसान। - फोटो : Kaithal
कैथल। अनाज मंडियों में एक अक्तूबर से पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू होनी है। इसके लिए मार्केट कमेटी की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सरकारी खरीद शुरू होने से पहले शहर की तीनों मंडियों में बृहस्पतिवार को पीआर धान सरकार के न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक दाम में बिका। पीआर धान 2200 से 2300 रुपये के दाम में बिका। इसे निजी एजेंसियों की तरफ से खरीदा गया जबकि इस न्यूनतम समर्थन मूल्य 2060 रुपये है। अच्छे भाव मिलने से किसानों में खुशी है।
विज्ञापन

दूसरी ओर हाथ से काटा गया 1509 किस्म का धान 3600 रुपये और कंबाइन से काटा गया धान 3750 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल बिका। किसानों का कहना है कि आढ़तियों की हड़ताल व बारिश के बाद अच्छा दाम मिलने से उन्हें थोड़ी राहत जरूर मिली है। उन्होंने सरकार से भी भाव बढ़ाने की मांग की है। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार तक शहर की तीनों मंडियों में सवा लाख क्विंटल से अधिक 1509 व पीआर किस्म का धान पहुंचा हैं। इसमें से एक लाख क्विंटल धान का उठान भी हो चुका है। मंडियों में महज 20 से 25 हजार क्विंटल धान का उठान होना बाकी है। बृहस्पतिवार को भी पीआर किस्म का 700 क्विंटल धान बिका। इस दौरान इसका भाव 2300 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी एसोसिएशन के चेयरमैन धर्मपाल कठवाड़ ने बताया कि बारिश के बाद बृहस्पतिवार को पीआर किस्म का धान 2200 से 2300 रुपये प्रति क्विंटल बिका है। यह धान निजी एजेंसियों की तरफ से खरीदा गया है। न्यूनतम समर्थन मूल्य से भी अधिक भाव मिलने से किसानों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सौंगल निवासी किसान कृष्ण कुामर ने बताया कि बारिश होने के कारण फसल के खराब होने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। आज पीआर धान व 1509 किस्म के धान के अच्छे भाव मिले। इससे किसानों की कुछ परेशानी तो दूर होगी। सरकार भी इस बार धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाए।
नई अनाज मंडी के आढ़ती कर्मचंद ने कहा कि पीआर धान के इस बार अधिक दाम किसानों को मिले हैं। सुबह के समय करीब चार ट्रॉलिया उनकी दुकान में आई थी। इसे एक निजी एजेंसी ने एक घंटे के अंदर ही खरीद लिया। अच्छे भाव मिलने पर किसानों को चेहरों पर खुशी दिखी।

मार्केट कमेटी सचिव सतबीर राविश ने कहा कि मंडी में धान की सरकारी खरीद को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। शनिवार से सरकारी खरीद शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed