फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   PPP, pension complaints resolved on the spot

Kaithal News: पीपीपी, पेंशन की शिकायतों काे मौके पर निपटारा

Sat, 27 Jul 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 27 Jul 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
PPP, pension complaints resolved on the spot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में शुक्रवार को एसपी उपासना, एडीसी सी जया श्रद्धा, डीएमसी सुशील कुमार तथा एसडीएम ब्रह्म प्रकाश ने आजमन की शिकायतें सुनी। इन शिविरों में परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, जमीन की रजिस्ट्री, शहरी निकाय विभाग से एनडीसी लेने, नक्शे की मंजूरी, पेंशन, राशन कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण व्यवस्था, अपराध, बिजली-पानी संबंधी आदि शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया।

वहीं, गुहला में एसडीएम कृष्ण कुमार व कलायत में सत्यवान सिंह मान की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में 49 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया।
विज्ञापन


एडीसी सी जया श्रद्धा ने बताया कि कैथल मुख्यालय पर 18 शिकायतों का समाधान किया गया जिसमें परिवार पहचान पत्र से संबंधित थी। कलायत में पीपीपी सहित बुढ़ापा पेंशन से संबंधित 12 समस्याओं का समाधान किया गया। गुहला-चीका उपमंडल में 19 समस्याओं का समाधान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला स्तरीय समाधान शिविर में बाता गांव से आए कुछ ग्रामीणों ने गांव में पीने योग्य पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर अपनी फरियाद रखी। उन्होंने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग तथा कृषि विभाग द्वारा पानी के सैंपल लिए गए थे, लेकिन रिपोर्ट में पानी पीने योग्य नहीं पाया गया।


इस मामले में एडीसी ने संबंधित विभाग को मामले की जांच करके जल्द इस समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। गांव मटोर निवासी संतोष अपनी बुढ़ापा पेंशन बनाने को लेकर शिविर में आई, लेकिन उसके पास नया वोट कार्ड था, पुराना रिकार्ड निकलवा परिवार पहचान पत्र में अपलोड कर दिया। जल्द ही फरियादी की पैंशन लग जाएगी। इसी प्रकार गांव सेगा निवासी बलवान अपनी दिव्यांग पेंशन बनवाना आया। अधिकारियों ने आगामी कार्रवाई शुरू की। शिविर के दौरान डीआरओ चंद्रमोहन सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed