{"_id":"5fe394408ebc3e3ec95ff627","slug":"ppp-kaithal-news-knl55220465","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर से फ्री में बनवा सकते हैं परिवार पहचान पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर से फ्री में बनवा सकते हैं परिवार पहचान पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीसी सतबीर सिंह कुंडु ने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में परिवार पहचान पत्र बनाने व अपडेशन का कार्य कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से किया जा रहा है और इसके अलावा प्रशासन द्वारा 110 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में भी पहचान पत्र बनवाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। आमजन सीएससी या स्कूल से फ्री में परिवार पहचान पत्र बनवाएं। यदि कोई सीएससी संचालक की पैसे लेने की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एडीसी बुधवार को लघु सचिवालय में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग परिवार पहचान पत्र बनवाने का कार्य प्राथमिकता से करते हुए 31 दिसंबर तक पूरा करें। कोई भी अधिकारी इस कार्य में लापरवाही न बरतें, क्योंकि मुख्यमंत्री व अन्य उच्चाधिकारी द्वारा भी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समय-समय पर समीक्षा की जा रही है। इसके साथ-साथ महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर भी सभी आंगनबाड़ी वर्करों के साथ तालमेल बनाकर सीएससी व स्कूलों में परिवार पहचान पत्र बनवाएं। खाद्य आपूर्ति विभाग भी डिपो के माध्यम से सभी लोगों को परिवार पहचान पत्र बनवाने के लिए आह्वान जरूर करें। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रोजी व फूल सिंह, सीएमजीजीए पांखुरी गुप्ता, डीईईओ दलीप सिंह, सचिव मोहन लाल, एडीआईओ राजीव शर्मा, प्लानिंग अधिकारी विजेंद्र सिंह, गुरनाम सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
जिले में 1 लाख 86 हजार 24 परिवार हो चुके है अपडेट -जिला में चल रहे परिवार पहचान पत्र बनाने के कार्य में अब तक 1 लाख 86 हजार 24 परिवार अपडेट हो चुके हैं, जोकि 67.7 प्रतिशत है। ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत ढांड खंड में 16 हजार 971, गुहला में 20 हजार 34, कैथल में 32 हजार 405, कलायत में 16 हजार 549, पूंडरी में 20 हजार 697, राजौंद में 15 हजार 243 तथा सीवन में 17 हजार 685 परिवार अपडेट हो चुके हैं। इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में कैथल में 26 हजार 904, चीका में 7 हजार 816, कलायत में 3 हजार 273, पूंडरी में 4 हजार 435 तथा राजौंद में 2 हजार 12 परिवार अपडेट हो चुके हैं।