फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Power station will be built in Chaushala village

Kaithal News: चौशाला गांव में बनेगा बिजली स्टेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Power station will be built in Chaushala village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत के गांव चौशाला में 33 केवी बिजली स्टेशन निर्माण की उम्मीद जगी है। सरपंच ऊषा देवी की अगुवाई में ग्राम पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों ने आपसी विमर्श से पिछले कई वर्षों से स्टेशन निर्माण के लिए दो एकड़ जमीन देने का फैसला लिया है।

अब गांव में बात्ता रोड पर बिजली स्टेशन का निर्माण होगा। स्टेशन के लिए भूमि को बिजली निगम के हस्तांतरण करने के लिए पंचायत विभाग ने विभागीय प्रक्रिया करीब-करीब पूरी कर ली है। बिजली स्टेशन के बड़े तोहफे को लेकर ग्रामीण बेहद उत्साहित हैं। चौशाला गांव भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी के संसदीय क्षेत्र और राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के गृह निर्वाचन क्षेत्र का संभाग है। जन प्रतिनिधि समय-समय पर ग्रामीणों की मांगों को लेकर समीक्षा करते आए हैं क्योंकि इस गांव ने हरियाणा प्रदेश में सरकारी सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए खास तरह से ग्राम सचिवालय ने पहल की थी।
विज्ञापन


इसके लिए शासन-प्रशासन ने ग्राम पंचायत और ग्रामीणों का उत्साहवर्धन भी किया गया। इस प्रकार की सृजनात्मक सोच के चलते भाजपा नेता इस पक्ष में रहे कि गांव में बिजली स्टेशन जैसी सुविधाओं को जुटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच ऊषा देवी और ग्राम सचिव सुनील कुमार ने बताया कि चौशाला गांव में 33 केवी बिजली स्टेशन के निर्माण के लिए ग्राम पंचायत द्वारा 2 एकड़ जमीन नियम अनुसार देने को सहमत है। इस जमीन का हस्तांतरण बिजली निगम को करवाने की कार्यवाही करीब-करीब पूरी हो चुकी है। परिवार पहचान पत्रों के आंकड़ों के अनुसार गांव की आबादी 5219 है। इस गांव के लोग बिजली बिलों के भुगतान और बिजली के सदुपयोग को लेकर बेहद सजग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed