फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Power cuts occurred at two-hour intervals, and we kept tossing and turning all night.

Kaithal News: दो-दो घंटे के अंतराल पर लगे कट, रातभर करवटें बदलते रहे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Power cuts occurred at two-hour intervals, and we kept tossing and turning all night.
बिजली को ठीक करता हुए बिजली कर्मचारी। संवाद
कैथल। भीषण गर्मी और बढ़ती उमस के बीच शनिवार रात शहर के लोगों को अघोषित बिजली कटौती ने खासा परेशान किया। उपभोक्ताओं के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में पूरी रात बिजली की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन

कहीं लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रही तो कहीं बार-बार ट्रिपिंग होती रही। शहर के कई इलाकों में दो-दो घंटे के अंतराल पर बिजली कट लगने से लोग चैन की नींद नहीं ले सके। जिले में बिजली की मांग भी लगातार बढ़ रही है। रविवार को बिजली की खपत बढ़कर एक करोड़ 57 लाख यूनिट तक पहुंच गई।
विज्ञापन

लोड बढ़ने के कारण कई स्थानों पर ट्रिपिंग और तकनीकी फाल्ट की स्थिति बनी रही। बिजली निगम के कंट्रोल रूम में 544 शिकायतें दर्ज हुईं। उपभोक्ताओं ने कहा कि बिजली कटने से पंखे, कूलर और एसी बंद होने से घरों में उमस बढ़ गई जबकि मच्छरों ने परेशानी को और बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने मांग की है कि बिजली विभाग गर्मी के मौसम में अघोषित कटों पर प्रभावी रोक लगाए, ट्रिपिंग की समस्या का स्थायी समाधान करे और तकनीकी खराबियों को समय रहते दूर कर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करे।

बिजली निगम के कंट्रोल रूम में उपभोक्ताओं ने 544 शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें बिजली गुल होने, लो-वोल्टेज, ट्रिपिंग और आपूर्ति बाधित रहने से संबंधित शिकायतें सबसे अधिक रहीं। निगम के आंकड़ों के अनुसार करीब दो महीने में 90 के करीब ट्रांसफार्मर जल चुके हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed