{"_id":"695ec63e7bf1b45a1a0b12e3","slug":"potholes-on-mator-road-cause-trouble-kaithal-news-c-18-1-knl1004-819126-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मटोर रोड पर गड्ढा बना परेशानी का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मटोर रोड पर गड्ढा बना परेशानी का कारण
Thu, 08 Jan 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कैंची चौक के समीप अति व्यस्त मटोर रोड पर पेयजल पाइपलाइन की लीकेज ठीक करने के नाम पर खोदा गया गहरा गड्ढा वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा गड्ढा खोदने के बाद समय पर उसे न भरने से यहां बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय निवासी कमल सिंह, चमेला राम, दयानंद और प्रमोद ने बताया कि मटोर रोड जींद जाने का शॉर्टकट मार्ग है, जहां से रोजाना हजारों वाहन और ग्रामीण गुजरते हैं।
विभाग ने लीकेज ठीक करने के लिए करीब 8 फीट गहरा और 12 फीट चौड़ा गड्ढा खोदा, लेकिन बुधवार शाम तक भी उसे भरकर सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया। सड़क के बीचों-बीच बने इस गड्ढे के कारण राहगीरों और वाहन चालकों में भय बना हुआ है।
गड्ढा जल्द भरने का दावा : मामले को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता रवि पूनिया ने बताया कि पाइपलाइन की लीकेज दुरुस्त कर दी गई है। उन्होंने कहा कि खुदाई के दौरान नाला क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे कार्य में देरी हुई। फिलहाल नाले की चिनाई का कार्य किया जा रहा है और जल्द ही गड्ढा भरकर सड़क को सुचारू कर दिया जाएगा। हालांकि विभाग के आश्वासन के बावजूद स्थानीय लोग अभी भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
कश्यमप बस्ती में दूषित पेयजल से बीमारी की आशंका
स्थानीय निवासियों रवि, विनोद और गोपाल ने आरोप लगाया कि कलायत की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। कश्यप बस्ती में कई दिनों से नाले का गंदा पानी पेयजल पाइपलाइन में मिलकर घरों तक पहुंच रहा है। इसी मार्ग पर स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चे भी मजबूरी में यही दूषित पानी पीने को विवश हैं। लोगों का कहना है कि विभाग की अनदेखी के कारण बस्ती में कई लोग बीमार पड़ चुके हैं। बस्तीवासियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा, जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।