फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   post office, atm, stablished, people, kaithal

अब पोस्ट ऑफिस में भी लगेगा एटीएम

Tue, 10 Jan 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Tue, 10 Jan 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
post office, atm, stablished, people, kaithal
खाता धारकों को मिलेगी सुविधा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नोटबंदी के बाद सरकार लोगों से कैशलेस व्यवस्था को अपनाने का आह्वान कर रही है। कैशलेस को बढ़ावा देने के लिए अब पोस्ट ऑफिस के खाता धारकों को भी बैंक की तर्ज पर एटीएम की सुविधा मिलेगी। जल्द ही शहर के डाकघर में भी एटीएम लग जाएगा। इसकी प्रक्रिया तीन महीने मेें पूरी हो जाएगी। पोस्ट ऑफिस में लगने वाली एटीएम मशीन से बैंक के खाता धारक भी पैसे निकाल सकेंगे। इससे पहले प्रदेश के सात जिलों के पोस्ट ऑफिस में एटीएम मशीन लग चुकी है। इसमें गुरुग्राम, रोहतक, कुरुक्षेत्र, अंबाला, रेवाड़ी, करनाल और फरीदाबाद शामिल हैं।
विज्ञापन


20 हजार खाता धारकों को मिलेगा फायदा
पोस्टमास्टर विजय सिंगला ने बताया कि पूरे हरियाणा के पोस्ट ऑफिस में एटीएम लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। मार्च के अंत तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। शहर के डाकखाना के खाता धारकों को एटीएम कार्ड की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


बैंक के एटीएम कार्ड की तरह करेगा कार्य
डाकघर के खाता धारकों को दिया जाने वाला एटीएम कार्ड लाल रंग का है। यह मास्टर कार्ड, रुपये और वीजा का कार्ड होगा। यह अन्य बैंकों के एटीएम कार्ड की तरह ही कार्य करेगा। इसके अलावा इस एटीएम कार्ड से ऑनलाइन खरीददारी भी की जा सकेगी। एटीएम कार्ड की तरह क्रेडिट कार्ड भी किया जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed