फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Portal will become a platform to discuss problems

Kaithal News: समस्याओं पर चर्चा के लिए पोर्टल बनेगा मंच

Tue, 22 Aug 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 22 Aug 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Portal will become a platform to discuss problems
कैथल। स्कूल प्रबंधन कमेटी (एसएमसी) के समावेशी और भागीदारी रूप को बनाए रखने की दृष्टि से हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला ने एसएमसी पोर्टल कुशल स्कूल प्रशासन की ओर एक नया कदम बढ़ाया है। अब किसी गांव में कोई एसएमसी सदस्य स्कूल में आ रही समस्याओं पर चर्चा करना चाहता है तो यह पोर्टल उन्हें ऐसी बात रखने का अवसर देगा।
विज्ञापन


यह जानकारी हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य निदेशक डॉ. अंशज सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि यह पोर्टल स्कूल एसएमसी सदस्यों और विभाग के अधिकारियों के बीच एक पारदर्शित संबंध स्थापित करेगा, पोर्टल का मुख्य उद्देश्य स्कूलों से संबंधित जानकारियों को एकत्रित करना तथा उन तक आसानी से पहुंच बनाना है। ताकि स्कूलों को उनके सामने आने वाली किसी भी समस्या को आसानी से समाधान किया जा सकेगा।
विज्ञापन


डॉ. अंशज सिंह ने बताया कि एसएमसी पोर्टल में स्कूलों को एसएमसी के सदस्यों का विवरण, एसएमसी बैठकों की तिथि, एजेंडा, बैठक के कार्यवृत्त और स्कूल स्तर के प्रशिक्षण में शामिल विषयों का विवरण अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पोर्टल जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को उनके अधिकार क्षेत्र में एसएमसी का काम और जरूरतें बताएगा। यह पोर्टल एक उपयोगी निगरानी उपकरण के रूप में काम करेगा। इस पोर्टल द्वारा हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित कर रहा है और हर स्तर पर अधिकारियों की अपने काम करने की क्षमता का निर्माण करेगा। उन्होंने बताया कि साथ ही यह पोर्टल एक मंच के रूप में कार्य करेगा, जिसके माध्यम से स्कूल सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान कर सकेंगे। ताकि दूसरे उनसे लाभ ले सके। भविष्य में यह पोर्टल स्कूल के लिए एक बहुत अच्छा साबित होगा।

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सोनाली वोहरा ने बताया कि अगर किसी गांव में कोई एसएमसी सदस्य स्कूल में आ रही समस्याओं पर चर्चा करना चाहता है तो यह पोर्टल उन्हें ऐसी बात रखने का अवसर देगा। स्कूलों को उनके सामने आने वाली किसी भी समस्या को आसानी से समाधान किया जा सकेगा।

गौरतलब है कि 17 से 22 जुलाई तक सांझी सभा के माध्यम से हरियाणा के 14000 से अधिक स्कूलों में नई एसएमसी का गठन हो चुका है। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने सांझी सभा की रूपरेखा और कार्यान्वयन के माध्यम से स्कूलों और समुदायों को करीब लाने का काफी प्रयास किया है और काफी सफलता हासिल भी कर ली है।


जिला परियोजना अधिकारी सुरेंद्र कुमार आर्य ने कहा कि अब एसएमसी सदस्यों और अधिकारियों के बीच अच्छा तालमेल बन सकेगा। जिससे स्कूलों की समस्याओं का तत्काल समाधान हो सकेगा। उन्होंने कहा कि एक बैठक बुलाकर इस पोर्टल के लांच होने व काम करने की सारी जानकारियों को बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed