फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Portal remained closed, applicants kept waiting for registration

बंद रहा पोर्टल, आवेदक करते रहे पंजीकरण करवाने के लिए इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Portal remained closed, applicants kept waiting for registration
कॉलेजों में दाखिले के लिए पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के लिए एक दिन का समय शेष है। अभी तक कॉलेजों के कई डिग्री कोर्सों में सीटें खाली पड़ी हैं। बुधवार को दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाने का पोर्टल करीब तीन घंटे तक बंद रहा। ऐसे में आवेदक पंजीकरण के लिए इंतजार करते रहे। सुबह 11 बजे के करीब पोर्टल पर पंजीकरण बंद हो गया, जो शाम को करीब तीन बजे दोबारा शुरू हो पाया।
विज्ञापन

इस संबंध में विभिन्न कॉलेजों के अधिकारियों ने बताया कि कुछ कॉलेजों में नए डिग्री कोर्स शुरू किए गए हैं। ऐसे में पोर्टल को अपडेट करने की आवश्यकता होती है। तकनीकी कारणों से आई दिक्कतों के कारण ही बुधवार दोपहर को पोर्टल बंद रहा। सुबह और शाम के समय आवेदकों ने पंजीकरण करवाया।
विज्ञापन

आरकेएसडी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संजय गोयल ने बताया कि कॉलेज में विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए अब तक 4368 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से बीए में दाखिले के लिए अब तक 2851 आवेदक पंजीकरण करवा चुके हैं। बीकॉम में 528, बीएससी नॉन मेडिकल में 373, बीसीए में 139, सायं कालीन बीए में 144, बीबीए में 112, बीएससी मेडिकल में 98, बीकॉम ऑनर्स में 56, बीवोक में 8 व बीकॉम टेक्स में 11 आवेदकों ने पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या आरती गर्ग ने बताया कि 25 अगस्त तक कॉलेज के विभिन्न संकायों में 1680 छात्राएं ऑनलाइन आवेदन करवा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि बीए में 1235, बीए सायंकालीन सत्र में 13, बीएएमसी में 02, बीकॉम में 213, बीकॉम सायंकालीन सत्र में 05, बीसीए में 31, बीएससी मेडिकल में 41 व बीएससी नॉन मेडिकल में 140 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
कन्या महाविद्यालय चीका के प्रिंसिपल डॉ. राजेंद्र अरोड़ा ने बताया कि बीए में दाखिले के लिए अब तक 927 और बीएएमसी के लिए अब तक 58 छात्राओं ने ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है। इनके अलावा बीकॉम के लिए 46, बीटीएम के लिए 38, बीएससी नॉन मेडिकल के लिए 31 और बीएससी मेडिकल के लिए अब तक 10 छात्राओं ने पंजीकरण करवाया है।

डॉ. बीआर आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय की प्रिंसिपल प्रो. सुनीता अरोड़ा ने बताया कि कॉलेज में बीए डिग्री कोर्स नया आया है। बुधवार को साइट के मेंटेनेंस का कार्य होने के कारण डाटा उपलब्ध नहीं हो पाया। कॉलेज में विभिन्न कोर्सों में आवेदकों द्वारा रोजाना पंजीकरण करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed