{"_id":"624b505f81b21553a329826b","slug":"poonia-khap-will-honor-the-youth-who-do-not-take-dowry-by-giving-11-thousand-rupees-kaithal-news-knl103925818","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी समाज का युवा शादी में दहेज नहीं लेगा तो पूनिया खाप 11 हजार रुपये देकर करेगी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी समाज का युवा शादी में दहेज नहीं लेगा तो पूनिया खाप 11 हजार रुपये देकर करेगी सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। गांव शेरगढ़ स्थित एक निजी पैलेस में सर्वजातीय पूनिया खाप का जिला स्तरीय सम्मेलन प्रदेशाध्यक्ष शमशेर सिंह लाडवा की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर तय किया गया कि शादी में दहेज न लेने वाले सभी समाजों के युवाओं को खाप 11 हजार रुपये देकर सम्मानित करेगी। सम्मेलन में नशे पर अंकुश लगाने का भी फैसला लिया गया। तय किया गया कि इसके लिए खाप की तरफ से सभी गांवों में गांव स्तरीय पर कमेटियां गठित की जाएंगी।
ये कमेटियां गांव-गांव जाकर नशे को रोकने का काम करेंगी। गांव स्तर पर 11 सदस्यीय कमेटी होगी। सम्मेलन में बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे बजाने वाले युवाओं पर पर अंकुश लगाने के लिए योजना बनाने का प्रस्ताव पेश किया गया। एडवोकेट जितेंद्र छात्तर ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रहे नकल माफिया पर नकेल कसने के लिए भी सरकार के प्रतिनिधियों से मुलाकात की जाएगी। इसके अलावा जल्द ही सभी अच्छे खिलाड़ियों को खाप द्वारा सम्मानित किया जाएगा। दहेज प्रथा को सरकार की तरफ से बंद करने का प्रावधान करना चाहिए।
दहेज प्रथा रोकने के लिए पूनिया खाप समाज के सभी सदस्यों को एक साथ लेकर चल रही है। प्रदेशाध्यक्ष शमशेर सिंह लाडवा ने कहा कि पूनिया खाप की बैठक तो जिला स्तर की थी, लेकिन इसमें कुछ निर्णय ऐसे लिए गए हैं, जो खाप की तरफ से पूरे प्रदेश में लागू किए जाएंगे। सम्मेलन में कुरुक्षेत्र, जींद, करनाल और हिसार सहित कई जिलों से पूनिया खाप के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में खाप का जिला स्तर पर चुनाव भी किया गया। चुनाव में फ्रांसवाला के निवर्तमान सरपंच जसमेर पूनिया को कैथल जिले का प्रधान, रामदिया पूनिया को उप प्रधान, सोहन पूनिया को कैशियर व जगत पूनिया को महासचिव बनाया गया। इस मौके पर बिल्लू पूनिया, मुनिया राम, महीपाल आर्य, जसमेर फ्रांसवाला,जगदेच पूनिया, रामनिवास पूनिया करनाल व कृष्ण पूनिया जींद मौजूद रहे।