फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pollution problem caused by smog, AQI at 261

स्मॉग से बनी प्रदूषण की समस्या, एक्यूआई 261 पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Pollution problem caused by smog, AQI at 261
Pollution problem caused by smog, AQI at 261 - फोटो : Kaithal
जिले में स्मॉग की चादर के कारण प्रदूषण की समस्या बनी हुई है। एक्यूआई कुछ कम जरूर हुआ है, लेकिन अभी भी यह खराब की श्रेणी में बना हुआ है। सोमवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स औसतन 261 रहा। अधिकतम 326 व न्यूनतम 123 रहा। एक्यूआई की यह श्रेणी खराब श्रेणी है। जिसमें सुधार की आवश्यकता है। जिले में अभी भी आगजनी की घटनाएं हरसेक के माध्यम से पकड़ी जा रही हैं। गांव बालू में आग लगी हुई पाई गई।
विज्ञापन

सोमवार को जिला राजस्व अधिकारी टीका राम ने तितरम, राजौंद माजरा, जाखोली, रोहेड़ा, किठाना, सोंगरी, गुलियाणा और बालू में कर्मचारियों की टीम के साथ दौरा किया। बालू को छोड़कर कहीं आग लगने की घटना प्रकाश में नहीं आई। बालू में तीन साइटों पर आग लगी हुई थी। डीआरओ टीकाराम ने कहा कि पहले तो आग बुझवाई और संबंधित से 7500 रुपये का जुर्माना वसूला तथा किसानों से अपील की कि वे पराली व फानों में आग न लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed