{"_id":"643eec93724696e552025ce4","slug":"pollution-department-notice-to-50-rice-mill-owners-kaithal-news-c-18-1-95661-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्रदूषण विभाग का 50 राइस मिल मालिकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्रदूषण विभाग का 50 राइस मिल मालिकों को नोटिस
Wed, 19 Apr 2023 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
गुहला-चीका। कैथल प्रदूषण विभाग ने गांव खुशहाल माजरा व इसके आसपास चलने वाले करीब 50 राइस मिल मालिकों को नियमों का उल्लंघन करके राइस मिल चलाने के आरोप में नोटिस दिए हैं। इससे उनमें हड़कंप मच गया।
एसडीओ विकास हुड्डा ने बताया कि गांव खुशहाल माजरा के अमर सिंह, कुलवंत सिंह, जसबीर सिंह व स्वर्ण सिंह ने शिकायत की थी कि घरों के आसपास बने राइस मिलों में अनियमितताएं हैं। इनसे जो राख पैदा होती है, वह उड़कर घरों व खेतों में गिर जाती है, जिससे उनका स्वास्थ्य तो खराब हो ही रहा है।
इससे लोग खुजली, पीलिया व अन्य बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। हुड्डा ने बताया कि उक्त शिकायतों को लेकर जब जांच की गई तो राइस मिलों में खामियां पाई गई जिसके बाद नोटिस देने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि राइस मिल मालिकों को 15 दिन का नोटिस देकर स्पष्ट रूप से आदेश दे दिए गए हैं कि राखी को गीला रखने वालेे उपकरण लगवाएं या फिर राखी को ढकने के सही इंतजाम करें ताकि राखी उड़ ना सके।
उन्होंने बताया कि प्रदूषित पानी के लिए अलग से बड़े टैंक बनाने व अन्य कोई व्यवस्था करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि नोटिस की अवधि पूरा होने के बाद राइस मिलों की जांच की जाएगा और यदि फिर भी कमी पाई गई तो उनके खिलाफ जुर्माना लगाने व अन्य कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।