फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   politocal veteran leader

ईवीएम में बंद हुआ दिग्गजों का भाग्य, 24 को आएगा परिणाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
politocal veteran leader
सोमवार को मतदान के साथ ही प्रदेश की राजनीति के कई दिग्गजों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। 24 अक्तूबर को परिणाम आने के बाद पता चलेगा कि जनता ने जिले में किन चार उम्मीदवारों को कमान सौंपी है। लेकिन मतदान से पूर्व व मतदान के दिन भी प्रत्याशियों ने एड़ी-चोटी का जोर लगाए रखा। सुबह किसी ने मंदिर में जाकर तो किसी ने घर में ही पूजा करके जीत की मुरादें मांगी।
विज्ञापन

कैथल विधानसभा क्षेत्र सबसे ज्यादा हॉट सीटों में शुमार है। यहां कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला की प्रतिष्ठा दांव पर है तो भाजपा ने लीला राम के माध्यम से यह सीट हासिल करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। सरकार की ओर से इस सीट पर सुरक्षा का विशेष प्रबंध करते हुए अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाई हुई थी। सुबह रणदीप सुरजेवाला ने श्री ग्यारह रुद्री मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। इसके बाद सेक्टर 20 में वोट डाली। वहीं भाजपा प्रत्याशी लीला राम ने पूजा के बाद दोपहर के समय अपने गांव उझाना में जाकर वोट डाली। जजपा प्रत्याशी रामफल मलिक ने भी गांव खुराना में वोट डाली।
विज्ञापन

लगातार निर्दलीय विधायक बनाते आ रहे पूंडरी विधानसभा सभी राष्ट्रीय व प्रादेशिक दलों के लिए चुनौती बनी हुई है। भाजपा से करनाल जिले के वेदपाल मैदान में डटे थे। वहीं यहां से भाजपा के बागी विधायक प्रो. दिनेश कौशिक, रणधीर गोलन व जजपा उम्मीदवार राजेश ढुल पाई, कांग्रेस उम्मीदवार सतबीर भाणा, निर्दलीय उम्मीदवार नरेंद्र शर्मा ने सोमवार को अपने-अपने बूथ पर जाकर वोट डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री की पत्नी के बीच फंसी कलायत सीट: कलायत विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से दिग्गज व कई बार विधायक व सांसद रह चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश को अपनी यह सीट बचाने के लिए पूरा जोर लगाया। यहां भाजपा की कमलेश ढांडा व जजपा के पूर्व विधायक सतविंद्र राणा की मजबूती के चलते तिकोना मुकाबला बना हुआ है। जयप्रकाश यहां से अभी निर्दलीय विधायक हैं। इस बार वे कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं पूर्व मंत्री की पत्नी कमलेश ढांडा भाजपा की टिकट से मैदान में हैं।

गुहला में भाजपा के बागी देवेंद्र हंस के चलते चौगुना मुकाबला: गुहला-चीका सीट पर इस बार भाजपा के रवि तारांवाली, कांग्रेस के दिल्लू राम बाजीगर, जजपा के ईश्वर सिंह निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र हंस के बीच चौतरफा मुकाबला है। भाजपा तमाम प्रयासों के बावजूद देवेंद्र हंस को नहीं मना पाई। सभी उम्मीदवारों ने अपने-अपने बूथ पर जाकर वोट डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed