फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   politics gathered

राजनीति में धुर विरोधी नजर आए एक ही टेबल पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
politics gathered
politics gathered - फोटो : Kaithal
अमृत पैलेस में शनिवार को एक दूसरे के धुर विरोधी माने जाने वाले नेता एक ही टेबल पर खाना खाते नजर आये। इससे पहले दो विरोधी नेताओं का साथ पहुंचना भी चरचा का विषय बना रहा। मौका था पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा के पुत्र अमन माजरा के विवाह समारोह का। इसमें हरियाणा व पंजाब से कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों के साथ-साथ केंद्र से कई नेता व अधिकारीगण सहित जिले भर से गणमान्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला, इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला व इनेलो छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम चुके पूर्व इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री रहे अशोक अरोड़ा आमतौर पर एक दूसरे के विरोधी माने जाते हैं, लेकिन शनिवार को कांग्रेसी नेता रणदीप सुरजेवाला और अभय चौटाला की समारोह में पहले एक साथ इंट्री हुई। तभी अशोक अरोड़ा भी पहुंच गए और तीनों ने एक ही टेबल पर खाना खाया। तीनों में किसान आंदोलन को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान लोगों में यह मुलाकात चर्चा का विषय बना रहा। मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, विधायक लीला राम, चेयरमैन रणधीर गोलन, विधायक ईश्वरसिंह, विधायक रामकुमार कश्यप, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, कैलाश भगत, इनेलो प्रदेश महासचिव अशोक जैन, पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी, पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा, हरियाणा सरकार के पब्लिसिटी चेयरमैन रॉकी मित्तल, इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed