फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Politics: 110th birth anniversary of Tau Devi Lal, INLD rally in Kaithal and JJP in Rajasthan

राजनीति: ताऊ देवीलाल की 110वीं जयंती, इनेलो ने कैथल व जजपा ने राजस्थान में किया शक्ति प्रदर्शन

Tue, 26 Sep 2023 01:25 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, कैथल, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 26 Sep 2023 01:25 AM IST
सार

ओपी चौटाला ने कहा कि गुमराह होकर चले गए लोगों को फिर से जोड़ेंगे। सीकर में दुष्यंत ने ताऊ के नाम पर वोट मांगे। 

विज्ञापन
Politics: 110th birth anniversary of Tau Devi Lal, INLD rally in Kaithal and JJP in Rajasthan
मंचासिन ओम प्रकाश चौटाला, अभय सिंह चौटाला, फारूख अबदुल्ला, सुखबीर बादल व रामपाल माजरा व अन्य नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 110वीं जयंती पर सोमवार को कैथल में आयोजित सम्मान दिवस रैली में इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कांग्रेस पर ही हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2005 में इनेलो के सत्ता के बाहर होते ही कांग्रेस ने षडयंत्र के तहत मुझे जेल भिजवा दिया। मेरा कसूर सिर्फ इतना था कि मैंने 30 हजार लोगों को नौकरी दिलवाई थी।

विज्ञापन


बाद में ऐसा दुष्प्रचार किया कि चौटाला तो जेल में मर जाएगा और इनेलो समाप्त हो जाएगी। मगर सच्चे कार्यकर्ताओं ने इनेलो को और मजबूत किया है। जो लोग गुमराह होकर पार्टी छोड़कर चले गए थे, उन्हें फिर से पार्टी से जोड़ना है।
विज्ञापन

 
2024 के चुनावों से पहले गठबंधन के नजरिये से इनेलो की यह रैली काफी अहम मानी जा रही थी। रैली में 'इंडिया'  गठबंधन में शामिल दलों के बड़े नेताओं के शामिल होने के दावे किए गए थे, मगर नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख फारुख अब्दुल्ला, शिअद प्रमुख सुखबीर बादल व जेडीयू नेता केसी त्यागी के सिवाय कोई बड़ा चेहरा नहीं दिखा। कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने रैली से किनारा किया। इससे इनेलो की उम्मीदों को झटका लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौटाला की घोषणाएं

  • बुजुर्गों को 7500 रुपये मासिक पेंशन।
  • हर घर में महीने में एक रसोई गैस सिलेंडर व 1100 रुपये दिए जाएंगे।
  • बेरोजगारों को 21 हजार रुपये भत्ता मिलेगा।
  • हर बच्चे को नि:शुल्क शिक्षा देंगे। पढ़ाई के दौरान बीमार होने पर मुफ्त इलाज होगा 
  • स्कूलों की मरम्मत करवाई जाएगी और शिक्षकों के पद भरे जाएंगे। 
  • अस्पतालों में चिकित्सक भर्ती करने के अलावा मुफ्त दवा दी जाएगी। 


अभय को तुम्हें सौंपता हूं, गलती करेगा तो इसके कान भी खींचूंगा...ओम प्रकाश ने इशारों-इशारों में अभय चौटाला को इनेलो की कमान सौंपने और सीएम पद का दावेदार बता गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं अभय को तुम्हें सौंपता हूं। अभय के हाथ मजबूत करो और कामयाब बनाओ। मेरा आशीर्वाद हमेशा इसके साथ है और रहेगा। अगर यह कोई गलती करेगा तो मैं कान भी खींचूंगा।  

Politics: 110th birth anniversary of Tau Devi Lal, INLD rally in Kaithal and JJP in Rajasthan
दुष्यंत चौटाला - फोटो : facebook.com/dchautala

हरियाणा में भाजपा के साथ सत्ता में भागीदार जजपा ने जयंती पर राजस्थान के सीकर में किसान विजय सम्मान दिवस रैली कर शक्ति प्रदर्शन किया। राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर जजपा ने मंच से घोषणा पत्र पेश कर चुनावी बिगुल बजाया। 

हरियाणा के बाहर सियासी वजूद तलाश रही जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने राजस्थान के लोगों से आह्वान किया कि वे किसान-कमेरे वर्ग के हित में बदलाव लाने के लिए राजस्थान विधानसभा का ताला जजपा की चाबी से खुलवाने में सहयोग दें। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देवीलाल की कर्मभूमि सीकर पर कार्यक्रम करके बदलाव की मजबूत नींव रख दी है। हरियाणा सरकार के कामों को गिना वादा किया कि राजस्थान में भी वह ऐसा करने की चाह रखते हैं।

जजपा के घोषणा पत्र के वादे

  • युवाओं को विदेश में रोजगार दिलाने के लिए अलग से विभाग का गठन
  • सेना की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए यूनिवर्सिटी की तर्ज पर चार बड़े ऑफिसर ट्रेनिंग केंद्रों का निर्माण
  • हरियाणा की तर्ज पर निजी क्षेत्र की नौकरियों में स्थानीय युवाओं को 75 प्रतिशत आरक्षण
  • हर गांव में डिजिटल लाइब्रेरी
  • फसल खराब होने पर 15 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा
  • राशन डिपो आवंटन में महिलाओं को 33% आरक्षण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed