फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Political turmoil over making Dhanda a candidate

Kaithal News: ढांडा को उम्मीदवार बनाने पर सियासी घमासान

Fri, 06 Sep 2024 04:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 06 Sep 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Political turmoil over making Dhanda a candidate
निशीकांत शर्मा
विज्ञापन

कलायत। कलायत विधानसभा में भाजपा की ओर से पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा को दूसरी बार उम्मीदवार घोषित करते ही पार्टी के अंदर और बाहर सियासी घमासान शुरू हो गया है। पूर्व जिला सचिव व राजौंद मंडल के पर्व अध्यक्ष संजीव दीक्षित ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से यह कहते हुए त्यागपत्र दे दिया कि पार्टी हाईजैक हो गई।

कलायत में भाजपा का टिकट मांगने वाले कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी विरोध में एक हो गए। पार्टी के फैसले से नाराज टिकटार्थियों ने एकजुट होकर 10 वर्ष के बाद एक बार फिर से आजाद उम्मीदवार उतारने की तैयारी की है। नेशनल हाईवे पर स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन में सात सितंबर को होने वाली हलका स्तरीय महापंचायत में उम्मीदवार का नाम तय करते हुए नामांकन जमा करवाया जाएगा।
विज्ञापन


देर सायं कलायत में हुई चुनावी आपात बैठक में 36 बिरादरी राजनैतिक अधिकार संरक्षण कमेटी ने यह बड़ा फैसला लिया। बैठक के संयोजन की कमान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलिंद्र प्रताप राणा के हाथ रही। बैठक में भाजपा टिकट की दौड़ शामिल रहे विनोद निर्मल, जयदीप राणा, संजीव राणा और पार्टी के दूसरे कार्यकर्ताओं ने अपनी स्थिति साफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिसे भी आजाद उम्मीदवार बनाया जाएगा, वह निर्णय स्वीकार होगा। अब अपना उम्मीदवार, अपना झंडा और अपने मुद्दों को लेकर आवाज उठाने का आ गया है। इस लक्ष्य को लेकर एकजुट होते हुए प्रत्येक को उम्मीदवार की तरह प्रचार की कमान संभालनी होगी। इससे पहले कलायत में वर्ष 1967 में माडू राम वाल्मीकि और फिर 2014 में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश के माध्यम से आजाद उम्मीदवार को विधानसभा में भेजा जा चुका है।


उधर, इस संबंध में कमलेश ढांडा कलायत से भाजपा उम्मीदवार कमलेश ढांडा ने कहा कि पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता और पदाधिकारी तीसरी बार प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिए हैं। विधानसभा क्षेत्र से निरंतर उन्हें समर्थन मिल रहा है। यदि किसी को कोई नाराजगी है तो उसे दूर किया जाएगा। कलायत विधानसभा क्षेत्र की 36 बिरादरी ने हमेशा उनका साथ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed