फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   political-news-ktl

महंगाई को मुद्दा बनाकर सरकार का पुतला फूंका

Mon, 26 Oct 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल Updated Mon, 26 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
political-news-ktl
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदेश की भाजपा सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर काला दिवस मनाया।  कार्यकर्ताओं ने जवाहर पार्क में एकत्रित होकर रोष प्रकट किया। यूथ कांग्रेस के हलका अध्यक्ष रामफल नौच ने प्रदर्शन की अध्यक्षता की। हरमनदीप सिंह वीर्क विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन


रामफल नौच ने कहा कि आज प्रदेश सरकार को पूरा एक साल हो चुका है मगर इस राज मेें महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही।  अरहर की दाल जो पहले 80 रुपये प्रति किलो थी वह आज बढ़कर 200 रुपये हो गई है। सब्जियों व दालों की कमोवेश यही हालत है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार गरीब का गला घोंटने पर उतारू है।
विज्ञापन


इस सरकार में किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी दुखी हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा प्रांत में चारों तरफ बिजली बिलों के खिलाफ हाहाकार मचा हुआ है, गरीब व मध्यमर्गीय परिवारों के बिजली बिलो में भाजपा सरकार द्वारा 40 प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग यही हाल दुकानदारों, व्यापारियों व लघु उद्योगों का भी है, जो भाजपा सरकार की जन विरोधियों नीतियों के चलते बंद होने की कगार पर हैं, छोटे से छोटे घर में रहने वाले साधारण व्यक्ति का बिजली बिल 6000 से 10000 हजार रुपये प्रति महीना आ रहा है। इसके बाद कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए जवाहर पार्क से पिहोवा चौक पहुंचे। जहां सीएम का पुतला जलाया।  


इस अवसर पर डा. श्याम शाहनी, सुरजीत बैनीवाल, धर्मपाल ठेकेदार, विकास गुगलानी, राजेन्द्र, सतीश, बलवंती, सतपाल, रमेश सजूमा, प्रदीप, अमन सहित यूथ कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed