{"_id":"69b07b95aeb5cb618800980d","slug":"policeman-duped-of-rs-260-lakh-by-sending-challan-kaithal-news-c-18-1-knl1004-862305-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चालान भेजकर पुलिसकर्मी से ठगे 2.60 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चालान भेजकर पुलिसकर्मी से ठगे 2.60 लाख रुपये
Wed, 11 Mar 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरटीए चालान के नाम पर भेजी एपीके फाइल से पुलिसकर्मी के बैंक खाते से 2.60 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव पबनावा निवासी अनिल कुमार ने शिकायत में बताया कि वह पुलिस विभाग में कार्यरत है। 21 दिसंबर 2025 को उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से आरटीए चालान के नाम से एक एपीके फाइल भेजी गई थी। संदेह होने पर उसने उस फाइल को डिलीट कर दिया था, लेकिन उसे पता नहीं चला कि वह फाइल उसके मोबाइल में इंस्टॉल हो गई।
उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर 2025 को उसका मोबाइल हैक हो गया और उसके बैंक खाते से 2 लाख 60 हजार रुपये कट गए। जब उसने बैंक में जाकर जानकारी ली तो पता चला कि किसी ने मोबाइल से नेट बैंकिंग का एक्सेस लेकर उसके खाते से यह राशि किसी अन्य बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी। साइबर थाना के एसएचओ सुभ्रांशु ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।