फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police went from village to village to tell about the ill effects of drugs.

Kaithal News: गांव-गांव पहुंची पुलिस बताए नशे के दुष्परिणाम

Thu, 19 Mar 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 19 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Police went from village to village to tell about the ill effects of drugs.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। पुलिस की नशा जागरूकता टीम ने विभिन्न गांवों में पहुंचकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। टीम में एएसआई मनोज, एचसी दिनेश, सिपाही नसीब, महिला सिपाही नीलम, महिला एसपीओ गीता और एसपीओ चांदी राम शामिल रहे।

टीम द्वारा गांव कसान, किठाना, तितरम और शेरूखेड़ी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान ग्रामीणों, युवाओं, विद्यार्थियों और महिलाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। साथ ही यह परिवार की आर्थिक स्थिति को कमजोर करता है और समाज में अपराध की प्रवृत्ति को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान युवाओं को विशेष रूप से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद और रोजगार के अवसरों की ओर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस टीम ने आमजन से अपील की कि यदि कहीं भी नशे का अवैध कारोबार या कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


यातायात नियमों पर विशेष अभियान उल्लंघन पर सख्ती

कैथल। कलायत क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। थाना प्रभारी सतपाल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर दुर्घटनाओं में कमी लाना है। हेलमेट न पहनना, तेज गति, लाल बत्ती उल्लंघन और ओवरलोडिंग पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम बाजार, स्कूल और बस स्टैंड जैसे स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग के साथ ट्रैफिक संकेतों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने कहा कि नियमों का पालन ही सड़क सुरक्षा की कुंजी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed