{"_id":"617ee4f36bfb9622f165b69d","slug":"police-took-oath-for-unity-integrity-and-security-kaithal-news-knl883335175","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकता, अखंडता व सुरक्षा के लिए पुलिस ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Police took oath for unity, integrity and security
- फोटो : Kaithal
Link Copied
सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन कैथल में पुलिस विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एकता, अखंडता व सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने भारतीय संघ के साथ 562 देशी रियासतों को एकीकृत करके भारत को एकजुट व स्वतंत्र राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस उपलक्ष्य में उप पुलिस अधीक्षक रविंद्र सांगवान की अगुवाई में 11 बजे पुलिस लाइन में कर्मचारियों व अधिकारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा को बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई गई। इस दौरान एसएचओ सिटी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, एसएचओ सिविल लाइन इंस्पेक्टर निर्मल कुमार, महिला थाना एसएचओ एसआई सुनीता, पुलिस लाइन प्रबंधक एसआई रामसिंह, ओएचसी जसबीर सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।