फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police search operation at hotels and dhabas in Kyorak and Titram.

Kaithal News: क्योड़क और तितरम के होटल-ढाबों पर पुलिस का सर्च अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Police search operation at hotels and dhabas in Kyorak and Titram.
कैथल। नशा मुक्त जिला अभियान के तहत कैथल पुलिस ने शुक्रवार को गांव क्योड़क और तितरम क्षेत्र के होटल व ढाबों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने संदिग्ध स्थानों की जांच कर नशा और अवैध शराब तस्करी में संलिप्त लोगों की तलाश की। थाना सदर प्रभारी एसआई कुलदीप सिंह और क्योड़क चौकी प्रभारी एएसआई बलजीत के नेतृत्व में क्योड़क क्षेत्र में अभियान चलाया गया। वहीं थाना तितरम प्रभारी इंस्पेक्टर वेदपाल की अगुवाई में तितरम क्षेत्र के होटल और ढाबों की जांच की गई।
विज्ञापन

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि अभियान का उद्देश्य नशा और अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाना तथा संदिग्ध ठिकानों की जांच करना है। पुलिस ने लोगों से नशे से दूर रहने और तस्करी संबंधी सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed