{"_id":"5fa8386a8ebc3e9b8409f854","slug":"police-posted-kaithal-news-knl50267240","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक-युवती के विवाह से गांव तितरम में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक-युवती के विवाह से गांव तितरम में तनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र तितरम थाना क्षेत्र के एक गांव में अंतरजातीय विवाह से दो समुदाय में तनाव की स्थिति बनी हुई है। जिस कारण कुछ परिवार गांव छोड़कर चले गए हैं। रविवार को कैथल के एसडीएम संजय कुमार तथा डीएसपी रविंद्र सांगवान ने दोनों समुदाय की एक बैठक ली और भाईचारा बनाये रखने की अपील की।
गौरतलब है कि गांव के अलग अलग समुदाय के लड़के और लड़की ने चंडीगढ़ पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में मैरिज कर ली। बाद में इस प्रेमी जोड़े ने अपनी सुरक्षा मांगते हुए कैथल के सेफ हाउस में शरण ली है। शादी से दोनों समुदायों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। तनाव को देखते हुए एसडीएम संजय कुमार तथा डीएसपी रविंद्र सांगवान ने दोनों समुदायों की बैठक तितरम थाना में ली। उन्होंने बताया की अब लड़का लड़की अपनी मर्जी से विवाह कर सकता है। इस बारे में कानून बन गया है। जिस कारण कोई भी कानून अपने हाथ में न लें। गांव में शांति बनाए रखें।
वहीं अभी तक छिटपुट कहासुनी को छोड़कर गांव में शांति बनी हुई है, लेकिन स्थिति तनाव पूर्ण है। एक समुदाय के कुछ लोग अपने घरों को ताला लगाकर गांव छोड़कर चले गए। खुफिया तंत्र यहां दो दिन से सक्रिय है। प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि गांव में स्थिति ठीक है और गांव में शांति बनाए रखने के लिये पीसीआर और पुलिस तैनात की गई है। गांव छोड़कर जाने की उनके पास कोई सूचना नहीं है। एक आध कोई इधर उधर चला भी गया होगा, कुछ कहा नहीं जा सकता।