{"_id":"cc53a7923bfb2234b4f3ce038fb08e9b","slug":"police-demolish-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायती जमीन से छुड़वाया अवैध कब्जा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायती जमीन से छुड़वाया अवैध कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
Updated Sat, 07 Jun 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुहला-चीका। डीसी कैथल के आदेशानुसार, शुक्रवार को गुहला प्रशासन ने गांव थेहनेवल पंचायत की 60 एकड़ से अधिक भूमि से कब्जा छुड़वाया। इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। एसडीएम गुहला अशोक बंसल के नेतृत्व में तहसीलदार गुहला, तहसीलदार कैथल, नायब तहसीलदार ढांड तथा सीवन के नायब तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।
इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों व पुलिस बल की मौजूदगी में गुहला खंड के गांव थेहनेवल की पंचायत को 60 एकड़, दो कनाल और सात मरले भूमि का कब्जा दिलवाया गया। शुक्रवार सुबह सात बजे ही प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचा और पंचायती जमीन हुए अवैध कब्जे को हटवाने में जुट गया। गांव में किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस छावनी बना दिया गया था।
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नवनीत कौर ने बताया कि इस भूमि के बारे में गांव थेहनेवल निवासी सुरेश कुमार ने उच्च न्यायालय में केस दायर किया गया था। न्यायालय ने गत 30 अक्तूबर 2013 को भूमि बेदखल करके पंचायत को कब्जा दिलवाने के आदेश दिए थे। इन आदेशों की अनुपालना करते हुए भूमि को थेहनेवल के हवाले किया गया है।
विज्ञापन
कानूनी प्रक्रिया की पालना की : एसडीएम
एसडीएम गुहला अशोक बंसल ने कहा कि कई गांवों में पंचायत भूमि पर अवैध तौर पर कब्जे किए गए हैं। अवैध कब्जों को हटवाने के लिए प्रशासन हमेशा ही पूरी तरह मुस्तैद रहता है। थेहनेवल में लिए गए कब्जे से पहले तमाम कानूनी प्रक्रिया की गई। शांतिपूर्ण तरीके लिए प्रशासन ने कब्जा लेकर पंचायती जमीन को खाली करवाया है।