{"_id":"5ecaa32d8ebc3e905f482617","slug":"police-decide-to-pay-50-thousand-rupey-for-information-kaithal-news-knl31929640","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव बालू शराब के ठेके में ठेकेदार व कुक की हत्या की जानकारी देने वाले को दिया जाएगा 50 हजार रुपये ईनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव बालू शराब के ठेके में ठेकेदार व कुक की हत्या की जानकारी देने वाले को दिया जाएगा 50 हजार रुपये ईनाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। गांव बालू स्थित शराब ठेके में सो रहे ठेकेदार व रसोइये की बेडरूम में आग लगाकर हत्या कर दी गई थी। मामले में आरोपियों के बारे में ठोस जानकारी देने वाले नागरिक को पुलिस द्वारा 50 हजार रुपये का नकद ईनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। उसका नाम-पता उसकी इच्छानुसार गुप्त रखा जाएगा।
ज्ञात हो कि 20 मई की रात गांव बालू के शराब ठेके में हिस्सेदार गांव कुराड़ निवासी ओमप्रकाश व नेपाल निवासी कुक भगत अंदर बने बेडरूम में सोए हुए थे। बेडरूम में आग लगने के कारण अंदर सोये शराब ठेकेदार व कुक की मौत हो गई थी। जबकि सेल्समैन अन्य कमरे में सो रहा था जिस कारण उसकी जान बच गई। ठेकेदार सतपाल के ब्यान पर कलायत में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। डीएसपी विनोद शंकर की अगुवाई में सीआईए-1, सीआईए-2 व कलायत पुलिस की तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, जो मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना
एसपी ने बताया कि पुलिस सहयोगी व्यक्ति एसपी कैथल के मोबाइल नंबर 90530-52100, डीएसपी विनोद शंकर के मोबाइल नंबर 90530-52105, थाना प्रबंधक कलायत के नंबर 90530-52116, सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप सिंह के नंबर 90530-52106 अथवा सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार के मोबाइल नंबर 90530-52136 पर सूचना दे सकता है।