फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police Captain Aastha became SP in CBI

Kaithal News: पुलिस कप्तान आस्था सीबीआई में बनीं एसपी

Thu, 18 Sep 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 18 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Police Captain Aastha became SP in CBI
कैथल, चंडीगढ़। हरियाणा कैडर की 2013 बैच की आईपीएस अधिकारी आस्था मोदी को केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पांच वर्षों के लिए या अगले आदेशों तक प्रभावी रहेगी। वह वर्तमान में कैथल में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

जींद जिले की मूल निवासी आस्था मोदी इंजीनियरिंग और एमबीए की पढ़ाई करने के बाद भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुईं। उनके पिता राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के महानिदेशक रह चुके हैं। नियुक्ति के बाद उन्हें
विज्ञापन


देश के सबसे प्रतिष्ठित जांच एजेंसियों में से एक में अपनी भूमिका निभाने का अवसर मिला है।

आस्था मोदी ने हरियाणा में कई अहम पदों पर कार्य किया। 2018 में कैथल जिले की पुलिस अधीक्षक रहते हुए उन्होंने ड्रग-फ्री हरियाणा मिशन को जोरदार ढंग से लागू किया। ड्रग नेटवर्क पर कार्रवाई करने के साथ-साथ पुनर्वास शिविर और जनजागरण कार्यक्रम भी चलाए। इसी दौरान न्यायिक टिप्पणी को उन्होंने उच्च न्यायालय में चुनौती दी, जहाँ अदालत ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया। इसके बाद वे अंबाला जिले की पुलिस अधीक्षक रहीं। दोबारा से कैथल में एसपी रहते हुए उन्होंने कई संवेदनशील मामलों में निर्णायक कार्रवाई की। दलित महिला पर अत्याचार के मामले में दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित किया, बैंक ऑपरेटर की हत्या के केस में आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से छात्र के कथित संपर्क प्रकरण में जांच की। उनकी नियुक्ति को हरियाणा पुलिस सेवा की सख्ती और निष्पक्षता का सम्मान माना जा रहा है। अब सीबीआई में उनसे जटिल आपराधिक व भ्रष्टाचार मामलों की जांच में अहम योगदान की अपेक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed